Things Hint Paul Heyman Betray Roman Reigns: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) SmackDown के एपिसोड में वापस आए थे। उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) की समस्या को दूर करते हुए सीएम पंक को पांचवें सदस्य के रूप में असली ब्लडलाइन के साथ जोड़ा। अब WarGames मैच में उनका सामना नए ब्लडलाइन और ब्रॉन्सन रीड से होने वाला है। पॉल भले ही अभी रोमन के साथ आए हैं लेकिन कुछ चीजों से संकेत मिले हैं कि वो अलग हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम तीन बातों पर नज़र डालने वाले हैं, जिनसे इशारों-इशारों में संकेत मिलते हैं कि पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस को धोखा मिल सकता है। 3- WWE दिग्गज पॉल हेमन SmackDown में सोलो सिकोआ की तरह कपड़े पहनकर आए थे पॉल हेमन का SmackDown के हालिया एपिसोड में रिटर्न के दौरान एक अजीब ही लुक देखने को मिला। वो अमूमन शर्ट, टाई और फॉर्मल सूट पहनकर आते हैं। हालांकि, WWE SmackDown के एपिसोड में वो एक अलग लुक में आए। सोलो ने अपने नए ब्लडलाइन को स्थापित करने के दौरान सूट पहनना शुरू किया था। इसी बीच उन्होंने एक मौके पर लाल रंग की टी-शर्ट और उसपर ऊपर सूट पहना था। उनका पॉकेट स्क्वायर भी लाल रंग का था। WWE SmackDown के एपिसोड में जब हेमन ने वापसी की, तो वो एकदम वैसे ही लुक में आए। इससे पॉल ने इशारों-इशारों में बताने की कोशिश की है कि वो शायद रोमन के खिलाफ जाने वाले हैं और आगे जाकर सोलो सिकोआ के साथ जुड़ सकते हैं। 2- WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस का कॉल नहीं उठाया था View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और पॉल हेमन काफी समय से साथ हैं और उन्होंने मिलकर बेहद प्रभावित किया है। इन सभी चीजों के बावजूद पिछले हफ्ते जब पॉल हेमन को रोमन रेंस ने कॉल लगाने का प्रयास किया, तो उनका नंबर सर्विस के बाहर आ रहा था। इससे संकेत मिलते हैं कि शायद पॉल हेमन, रोमन की बात नहीं सुनना चाहते हैं और उन्होंने इसी कारण अपना नंबर बदल दिया होगा। पॉल हेमन को संभावित तौर पर अपने पूर्व साथी सीएम पंक का साथ मिल गया होगा और इसी वजह से वो उन्हें रोमन रेंस के पार्टनर के रूप में लेकर आए। इस एंगल से हेमन के पास रोमन को धोखा देने और उनसे अलग होने का चांस होगा। पॉल का नंबर सर्विस के बाहर आना ही कई सारे फैंस के लिए बेहद शॉकिंग पल साबित हुआ था। इसने फैंस के मन में शक पैदा कर दिया था। यह हेमन का रोमन को धोखा देने की ओर बड़ा इशारा हो सकता है। 1- WWE दिग्गज सीएम पंक ने रोमन रेंस द्वारा बोली गई बात को नहीं माना View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक और रोमन रेंस का ब्रॉल के बाद जब स्टेयरडाउन हो रहा था। इसी बीच रोमन रेंस ने सीएम पंक से पूछा था कि वो यहां क्यों आए हैं। इसके जवाब में पंक ने बताया था कि वो पॉल हेमन के कहने पर आए हैं। रोमन ने इसी का जवाब देते हुए कहा था कि हेमन असल में उनके वाइजमैन हैं। इसपर सीएम पंक का जो जवाब था, वो सबसे ज्यादा रोचक था। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने रोमन को कहा कि वो यह चीज देखेंगे। इससे पंक ने इशारों-इशारों में बताया है कि पॉल हेमन अब शायद रोमन के वाइजमैन नहीं हैं। संभव है कि पॉल, पंक को यह बोलकर लाए हैं कि अब वो उन्हें मैनेज करेंगे। हेमन और पंक पहले साथ काम कर चुके हैं और कुछ महीनों पहले पॉल ने बेस्ट इन द वर्ल्ड को उन्हें साथ ले जाने के लिए बोला था। इन सभी चीजों से WWE ने संकेत दिए हैं कि पॉल शायद अब रोमन को धोखा दे सकते हैं और सीएम पंक के साथ फिर से जुड़ सकते हैं।