Things Tells Bloodline Gettng Failed: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) इस समय सबसे खतरनाक ग्रुप माना जाता है। इसके बावजूद उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह प्रभावित नहीं कर पाए हैं। जेकब फाटू (Jacob Fatu) आखिरी SmackDown एपिसोड में अपना Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हार गए थे। वैसे यह इकलौता कारण नहीं है, जिसके चलते ऐसा लगता है कि ग्रुप खराब हो गया है। आइए जानते हैं वह चीजें जिनसे पता चलता है कि WWE में नया ब्लडलाइन फेल हो रहा है। #3 WWE में द ब्लडलाइन ग्रुप के सभी मेंबर्स अलग दिख रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने 2020 में जब द ब्लडलाइन की शुरूआत की थी, तो ऐसा लगता था जैसे यह बेहद पावरफुल ग्रुप है। जब सोलो सिकोआ ने पिछले साल इसकी कमान संभाली तब भी यह ग्रुप ताकतवर था। इसके बाद इस साल जैसे ही सोलो सिकोआ अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच हार गए तब से लेकर अब तक यह एकदम बेकार हो गया है। टांगा लोआ जहां Survivor Series WarGames 2024 में चोटिल हो गए, तो वहीं सोलो Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में मैच हारने के बाद गायब हो गए थे। वहीं जेकब फाटू अब खुद ही सबकुछ कर रहे हैं। ऐसे में सभी अलग दिख रहे हैं और ग्रुप वाली फीलिंग मिसिंग है, जिसके कारण लगता है कि फैक्शन फेल हो गया है।#2 द ब्लडलाइन में WWE फैंस को लीडर की कमी साफ दिखाई देती है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस जब द ब्लडलाइन के लीडर थे, तो सारे फैसले वही लेते थे। यहां तक कि उनके वाइजमैन पॉल हेमन भी उनकी इजाजत के बिना कोई फैसला नहीं लेते थे। यह एक लीडर की निशानी है। अब अगर बात करें सोलो सिकोआ की, तो जबसे वह 6 जनवरी 2025 को हुए Raw एपिसोड में अपना मैच नहीं जीत पाए, तब से ही फैक्शन में लीडर की कमी साफ महसूस की जा सकती है। सोलो खुद गायब हो गए और 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown एपिसोड में बिना कुछ बोले ही स्क्रीन से नदारद हो गए। वह 7 फरवरी 2025 को SmackDown में वापस आए, लेकिन अब वह लीडर नहीं लगते हैं। जेकब फाटू अब चीजें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।#1 WWE में द ब्लडलाइन के लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं है View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन एक ऐसा ग्रुप है, जिसको देखने की इच्छा सभी रखते हैं। फैंस भी हर समय सिर्फ इसके मेंबर्स को ही एक्शन में देखना पसंद करते हैं। एक समय पर साथ में दिखने वाले द ब्लडलाइन के लिए हमेशा स्टोरी रहती थी। इस समय इसका उलट ही दिखाई देता है। कंपनी ने जैसे इस ग्रुप के लिए कोई भी क्रिएटिव डायरेक्शन ही खत्म कर दिया है। इसके चलते ग्रुप को लेकर कोई एक्साइटमेंट नहीं बचा हुआ है। जेकब फाटू को लेकर भले ही सभी इस समय उत्साहित हैं, लेकिन अगर यही हाल रहा तो उनके लिए भी चीजें बदल जाएंगी।