3 बड़ी चीजें जो WWE को भविष्य में The Shield के रीयूनियन को संभव बनाने के लिए करनी होगी

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, Dean Ambrose, Jon Moxley, The Shield,
क्या WWE में द शील्ड का रीयूनियन हो पाएगा? (Photo: WWE.com)

Things WWE Needs To Do To Make The Shield Reunion Possible: WWE में एक वक्त रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एंब्रोज ग्रुप के रूप में परफॉर्म किया करते थे। इस ग्रुप को द शील्ड के नाम से जाना जाता था और इस फैक्शन के डेब्यू को 12 साल पूरे हो चुके हैं। द शील्ड ने अपने समय के दौरान WWE को डॉमिनेट किया था और फैंस इस फैक्शन को काफी ज्यादा पसंद करते थे। आज भी कई ऐसे फैंस है जो WWE में इन तीनों सुपरस्टार्स को साथ आकर शील्ड का रीयूनियन करते हुए देखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को भविष्य में द शील्ड के रीयूनियन को संभव बनाने के लिए करनी होगी।

Ad

3- WWE को किसी तरह जॉन मोक्सली को कंपनी में वापस लाना होगा

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में भी WWE का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि, डीन एंब्रोज ने साल 2019 में कंपनी छोड़ दी थी और वो मौजूदा समय में AEW में जॉन मोक्सली के रूप में परफॉर्म कर रहे हैं। देखा जाए तो शील्ड के रीयूनियन के लिए सबसे पहले मोक्सली को WWE में वापस लाना होगा।

हालांकि, मोक्सली का फिलहाल AEW छोड़ने का कोई इरादा नहीं लग रहा है। यही कारण है कि WWE को जॉन को कंपनी में वापस लाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। मौजूदा समय में यह कहना मुश्किल है कि WWE जॉन मोक्सली को कंपनी में वापस लेकर आ पाएगी या नहीं।

2- WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच पहले जैसे रिश्ते करने होंगे

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। सैथ के WarGames मैच के लिए रोमन की टीम का 5वां मेंबर बनने की अटकलें जरूर लगाई जा रही हैं। देखा जाए तो रॉलिंस के कट्टर दुश्मन ब्रॉन्सन रीड WarGames मैच में रेंस की टीम के खिलाफ सोलो के ग्रुप से लड़ने वाले हैं।

सैथ रॉलिंस केवल ब्रॉन्सन को सबक सिखाने के लिए रोमन रेंस के ग्रुप से जुड़ सकते हैं। इस मुकाबले के बाद भी सैथ और रोमन के रिश्ते पहले जैसे होने की संभावना कम है। हालांकि, अगर WWE को द शील्ड का रीयूनियन करना है तो डीन एंब्रोज की कंपनी में वापसी के साथ-साथ रॉलिंस-रेंस के बीच भी रिश्ते पहले जैसे करने होंगे।

1- WWE में रोमन रेंस को ब्लडलाइन से बाहर करना होगा

Ad

रोमन रेंस ने साल 2024 में ब्लडलाइन नाम का फैक्शन तैयार किया था। रोमन कुछ वक्त के लिए अकेले जरूर हो गए थे लेकिन द उसोज़-सैमी ज़ेन एक बार फिर उनके साथ आ चुके हैं। देखा जाए तो रेंस का ब्लडलाइन WWE के टॉप फैक्शंस में से एक है और यह फैक्शन आने वाले सालों में अस्तित्व में रह सकता है।

अगर WWE को द शील्ड का रीयूनियन करना है तो रोमन रेंस को ब्लडलाइन से बाहर करना होगा। देखा जाए तो यह काफी मुश्किल काम होगा। हालांकि, अगर भविष्य में रोमन को ब्लडलाइन से धोखा मिलता है तो WWE के पास रेंस का सैथ रॉलिंस-डीन एंब्रोज से रीयूनियन कराने का शानदार मौका होगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications