SummerSlam 2023: WWE में इस वक्त समरस्लैम (SummerSlam) 2023 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें, SummerSlam को WWE के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। यही कारण है कि WWE इस इवेंट के लिए कुछ धमाकेदार मैचों का ऐलान कर सकती है।इस वक्त WWE में कई ऐसी बड़ी चीज़ें हैं जिनके SummerSlam 2023 से पहले होने की संभावना लग रही है। हालांकि, इन चीज़ों को SummerSlam के बड़े स्टेज पर अंजाम देना ज्यादा सही रहेगा। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसी बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को SummerSlam 2023 के लिए बचाकर रखनी चाहिए।3- WWE सुपरस्टार Damian Priest के MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन को SummerSlam 2023 के लिए बचाकर रखना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postपिछले दो मेंस Money in the Bank विजेताओं ने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन वीकली शोज के दौरान किया था। ऐसा लग रहा है कि डेमियन प्रीस्ट अपने MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन को ज्यादा दिनों तक रोककर नहीं रखना चाहते हैं। यही कारण है कि उनके SummerSlam 2023 से पहले ही अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की संभावना लग रही है।हालांकि, लगातार तीसरी बार मेंस MITB विजेता का वीकली शोज के दौरान कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करना सही नहीं रहेगा। यही कारण है कि डेमियन प्रीस्ट के MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन को SummerSlam 2023 के लिए बचाकर रखना चाहिए। अगर डेमियन प्रीस्ट SummerSlam जैसे बड़े स्टेज पर कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके वर्ल्ड चैंपियन बनते हैं तो इससे उन्हें काफी फायदा भी होगा।2- WWE सुपरस्टार Bray Wyatt के The Fiend रूप की वापसीPro Wrestling & MMA News@PWMMANews#WWE has changed Bray Wyatt's render to the Fiend on the Superstars section on their site.94#WWE has changed Bray Wyatt's render to the Fiend on the Superstars section on their site. https://t.co/jdFggeFYyIWWE सुपरस्टार ब्रे वायट को ब्रेक पर गए हुए कई महीने बीत चुके हैं और मौजूदा समय में उनकी जल्द ही वापसी करने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। संभव है कि WWE SummerSlam 2023 के बिल्ड-अप के दौरान ही ब्रे वायट की वापसी करा सकती है। बता दें, WWE ने हाल ही में संकेत दिए कि ब्रे वायट की द फीन्ड के रूप में वापसी कराई जा सकती है।द फीन्ड को आखिरी बार WWE टीवी पर करीब 2 साल पहले WrestleMania 37 में देखा गया था। देखा जाए तो द फीन्ड WWE में ब्रे वायट का सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर है। यही कारण है कि अगर ब्रे वायट टीवी पर लंबे समय बाद द फीन्ड के रूप में वापसी करने वाले हैं तो उनकी वापसी SummerSlam 2023 के लिए बचाकर रखनी चाहिए।1- WWE सुपरस्टार Solo Sikoa का Roman Reigns को धोखा देना View this post on Instagram Instagram Postद उसोज़ WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस और द ब्लडलाइन का साथ छोड़ चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले समय में सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस का साथ छोड़ सकते हैं। SummerSlam 2023 के आयोजन में अभी काफी वक्त है, इसलिए संभव है द उसोज़ इस इवेंट से पहले ही सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ करने में कामयाब हो सकते हैं। देखा जाए तो अगर सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस को धोखा देते हैं तो द ब्लडलाइन पूरी तरह से टूट जाएगा।यही कारण है कि WWE को इस खास पल को SummerSlam 2023 के लिए बचाकर रखना चाहिए। बता दें, इस साल SummerSlam में रोमन रेंस vs जे उसो का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होने की संभावना है। अगर इस इवेंट में रोमन रेंस को सोलो सिकोआ से धोखा मिलता है तो उनके अपना टाइटल हारने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।