3 मौके जब Brock Lesnar ने गुस्से में आकर WWE में नॉन-रेसलर्स पर अटैक किया

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं
ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं

Brock Lesnar: "द बीस्ट" ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माने जाते हैं। ब्रॉक लैसनर अपने इन-रिंग वर्क के लिए फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। ब्रॉक लैसनर सबसे खतरनाक सुपरस्टार में से एक माने जाते हैं। WWE में बहुत कम स्टार्स ही रिंग में उनका सही तरह से सामना पाते हैं।

Ad

WWE में अपने करियर में उन्होंने काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। वो अपने करियर में 10 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दो बार Royal Rumble मैच भी जीता है। वो अपने करियर में 5 बार WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं। लैसनर अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। कई बार गुस्से में लैसनर ने खतरनाक तरीके से नॉन-रेसलिंग पर भी अटैक किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब ब्रॉक लैसनर ने गुस्से में नॉन रेसलर्स पर अटैक किया।

3- WWE SummerSlam 2022 में Brock Lesnar ने Paul Heyman को किया था F5 से हिट

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच सात साल से चल आ रही दुश्मनी का अंत SummerSlam 2022 में हुआ था। इस इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में आमने-सामने हुए थे। इस मैच में भले ही ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने पॉल हेमन समेत पूरे ब्लडलाइन पर अटैक किया था।

इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन को टेबल पर F5 से हिट किया था। Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर को धोखा देने के बाद पॉल हेमन, रोमन रेंस के साथ फिर जुड़ गए थे। इसी चीज़ का बदला SummerSlam में ब्रॉक ने लिया। इस अटैक के बाद पॉल हेमन करीब एक महीने तक लाइव टीवी से दूर रहे थे।

2- Royal Rumble 2023 में रेफरी पर अटैक किया था

youtube-cover
Ad

2023 के मेंस Royal Rumble मैच के दौरान फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले थे। बॉबी लैश्ले ने ब्रॉक लैसनर को मैच से एलिमिनेट कर दिया था। ब्रॉक लैसनर इस दौरान बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में थे। ऐसे में इस मैच से एलिमिनेट होने के बाद वो काफी ज्यादा गुस्से में थे।

मैच से बाहर होने के बाद उन्होंने रिंगसाइड पर काफी ज्यादा गुस्सा निकाला था। उन्होंने रेफरी और WWE स्टार बैरन कॉर्बिन पर अटैक कर दिया था। ब्रॉक लैसनर ने रेफरी एडी ओरेंगो पर स्क्रिप्ट से हटकर अटैक कर दिया था और उन्हें बैरिकेड के ऊपर से फेंक दिया था।

1- माइकल कोल पर भी किया था अटैक

youtube-cover
Ad

WrestleMania 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का सामना हुआ था। इस मैच में सैथ रॉलिंस ने अचानक से आकर अपना Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था और रोमन रेंस को पिन करके वो चैंपियन बन गए थे।

WWE चैंपियनशिप हारने के बाद ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा गुस्से में थे और उन्होंने अगले दिन Raw में सभी पर अटैक कर दिया था। शो के दौरान उन्होंने माइकल कोल पर भी अटैक कर दिया था। उन्होने रिंग में माइकल कोल को F5 से हिट किया था। लैसनर का गुस्सा उस समय देखने लायक था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications