जानिए कौन से वो 3 मौके हैं जब WWE में Roman Reigns भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे

DWFAEGRSHSTMYDFJṄMHNFGBDFSVNNNNNNNNLL
WWE रिंग में Roman Reigns को कई बार रोते हुए देखा गया है

WWE: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। रोमन के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। उन्होंने बतौर चैंपियन जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वो काफी सालों से WWE में टॉप सुपरस्टार के रूप में नजर आ रहे हैं।

Ad

रोमन रेंस को WWE में कई मौकों पर बड़ी जीत मिली है वहीं उन्हें कुछ अहम मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। इस दौरान कुछ मौकों पर ट्राइबल चीफ थोड़े भावुक भी नजर हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 मौकों के बारे में बात करेंगे जब रोमन रेंस WWE में फूट-फूटकर रोने लगे।

3- WWE WrestleMania 31 में हार के बाद रोमन रेंस हुए थे भावुक

WWE WrestleMania 31 में हार के बाद भावुक हुए थे Roman Reigns
WWE WrestleMania 31 में हार के बाद भावुक हुए थे Roman Reigns

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 31 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। इस मैच में सैथ रॉलिंस ने दखल देते हुए अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया था। इस मैच में रॉलिंस को जीत मिली थी और रोमन रेंस के हाथ से बड़ा मौका चला गया था। वो जीत के काफी करीब थे लेकिन रॉलिंस ने उनके पल को खराब किया था।

Ad

खबरों के अनुसार वो उस मुकाबले को जीतने वाले थे। हालांकि, अंतिम कुछ घंटों में प्लान्स बदल गए और विजेता चेंज हो गया। रोमन रेंस के हाथ से अपने करियर का पहला सबसे बड़ा मौका निकल गया था और इसी वजह से वो भावुक होकर रोने लग गए थे। वो इसी तरह बैकस्टेज जाने लगे।

2- WWE Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस ने रोने का किया था नाटक

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने Hell in a Cell 2020 में जे उसो के खिलाफ मैच लड़ा था। दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी काफी अच्छी रही थी। असल में उनके बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell "आई क्विट" मैच हुआ था। दोनों सुपरस्टार्स ने मिलकर प्रभावित किया और अंत में रेंस ने जे उसो की बुरी हालत कर दी थी।

इसके बाद जिमी उसो ने Hell in a Cell के अंदर एंट्री की और उन्होंने रोमन रेंस को समझाया। रोमन अचानक से रोने लगे और सभी को लगा कि वो भावुक हो गए। हालांकि, ट्राइबल चीफ नाटक कर रहे थे और उन्हें जिमी को इसी बीच अपने सबमिशन में फंसाया। वो जिमी को छोड़ नहीं रहे थे और इसी वजह से जे उसो को मजबूरन "आई क्विट" बोलना पड़ा था। रेंस जिस तरह रिंग में रो रहे थे, वो देखकर एक वक्त तो हर कोई हैरान रह गया था।

1- WWE में Roman Reigns बीमारी का ऐलान करते हुए भावुक हुए थे

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने WWE SummerSlam 2018 में ब्रॉक लैसनर को हराकर आखिरकार यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था। हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने कुछ हफ्तों बाद Raw के एपिसोड में चौंकाने वाला ऐलान किया। 22 अक्टूबर 2018 को Raw में रोमन रेंस ने प्रोमो कट करते हुए ल्यूकीमिया के बारे में बताया था।

साथ ही उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल को रिंग में छोड़कर जाने का निर्णय लिया था। फैंस काफी ज्यादा भावुक हो गए और रोमन रेंस की आंखों से भी आंसू आने लग गए। बाद में सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ भी वहां आए थे और वो भी काफी भावुक हो गए थे। यह सैगमेंट हमेशा ही याद रखा जाएगा।। यहां तक कि जब वो बैकस्टेज गए थे तब भी सभी काफी ज्यादा भावुक हो गए थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications