3 बड़े मौके जब Roman Reigns की हार से WWE फैंस का दिल टूटा

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को कुछ बड़ी हार मिली है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस को कुछ बड़ी हार मिली है (Photo: WWE.com)

Times Roman Reigns Loss Broke Fans Heart: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। रेंस ने WWE में रहते हुए कई बड़े मैच लड़े हैं और दिग्गजों को हराया है। रेंस को अपने बेबीफेस रन के दौरान कई बार बड़ी हार का सामना करना पड़ा और हील रन के दौरान भी एक हार ने उनके लिए सबकुछ बदल दिया।

Ad

रोमन को अपने करियर में कई मैचों में जीत हासिल हुई है और उन्हें कुछ ही मौकों पर हार मिली है। इसमें से पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन की कुछ हार दिल तोड़ देने वाली रही। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे मौकों के बारे में बात करेंगे, जब रोमन रेंस की हार से फैंस का दिल टूटा।

3- WWE WrestleMania 31 में रोमन रेंस का हारना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को सिंगल्स स्टार के रूप में शुरुआत से काफी तगड़ा पुश मिला। उन्होंने 2015 का Royal Rumble मैच जीतकर WrestleMania 31 में ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया। रोमन को उस समय उतना पसंद नहीं किया जा रहा था लेकिन ब्रॉक लैसनर काफी बड़े हील थे। इसी वजह से फैंस रेंस को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहते थे।

मैच में जिस तरह ब्रॉक लैसनर के डॉमिनेशन का सामना रोमन रेंस कर रहे थे, फैंस अंत में उनकी साइड हो गए थे। इसके बाद अचानक सैथ रॉलिंस ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और मैच को ट्रिपल थ्रेट बना दिया। यहां सैथ ने जीत हासिल करके वर्ल्ड टाइटल जीता। रोमन को हार का सामना करना पड़ा और इसी वजह से फैंस काफी नाराज़ भी नज़र आए। जब रोमन बैकस्टेज जा रहे थे, तो उनकी फैंस द्वारा काफी सराहना भी हुई।

2- रोमन रेंस का WWE Super ShowDown में शेन मैकमैहन से हारना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस के करियर की एक दिल तोड़ने वाली हार सऊदी अरब में भी आई थी। आपको बता दें कि रोमन रेंस का सामना Super ShowDown 2019 में शेन मैकमैहन से हुआ था। इसमें फैंस का पूरा सपोर्ट रोमन रेंस के साथ था और वो ही इस मुकाबले में जीत के लिए फेवरेट माने जा रह थे। इसके बावजूद अंत ने सभी को चौंका दिया।

रेफरी घायल हो गए और फिर ड्रू मैकइंटायर ने दखल दे दिया। उन्होंने आकर रोमन पर हमला किया और फिर शेन मैकमैहन ने फायदा उठाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। उस समय के WWE के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार का एक ऐसे व्यक्ति से हारना, जो लगातार रेसलिंग नहीं करते हैं, खराब चीज़ रही। इसी वजह से फैंस का दिल टूटा था। यह अभी भी WWE के द्वारा रोमन को लिए गए सबसे खराब फैसलों में से एक माना जाता है।

1- रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत WWE WrestleMania XL में हुआ

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने कंपनी में अपना आखिरी मैच WrestleMania XL प्रीमियम लाइव इवेंट में लड़ा था। उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाया था। दोनों ही रेसलर्स के बीच मैच अच्छा रहा। फैंस का सपोर्ट इसी बीच कोडी रोड्स के साथ था और अंत में उनका ही पलड़ा भारी रहा

जिस तरह कोडी रोड्स के लिए फैंस खुश थे, उसी तरह रोमन रेंस की हार से उनका दिल टूटा था। रोमन ने अपने चैंपियनशिप रन द्वारा ढेरों फैंस का दिल जीता था। उनका टाइटल रन 1316 दिनों का था और वो इमोशनली फैंस से जुड़े थे। इसी वजह से रेंस की इस हार ने फैंस का दिल तोड़ा और इसके बाद जब रोमन एक्शन से दूर हो गए, तो फैंस और ज्यादा निराश हो गए। अभी हर कोई उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications