Top Superstars Whose Wife Had Last Match Two or More Years Back: WWE में कई सारे कपल रहे हैं। इनमें से कुछ अपने निजी जीवन को अलग रखते हैं, वहीं कुछ ऑन-स्क्रीन साथ नज़र आते हैं। इस समय कई टॉप स्टार्स चर्चा का विषय बने हुए हैं और वो लगातार फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, उनकी पत्नियों को WWE में आखिरी मैच लड़े हुए काफी समय हो गया है। इस आर्टिकल में हम 3 टॉप सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी पत्नी को WWE में आखिरी मैच लड़े 2 या उससे ज्यादा साल हो गए हैं। 3- द मिज़ की पत्नी मरीस का WWE में आखिरी मैच 2022 में आया था View this post on Instagram Instagram Postद मिज़ और मरीस की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। उन्हें पावर कपल माना जाता है और वो काफी सालों से साथ हैं। उन्होंने ऑन-स्क्रीन भी साथ मिलकर काफी काम किया है। इसी बीच वो मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़ते हुए भी नज़र आए हैं। द मिज़ इस समय एक्टिव रेसलर के तौर पर काम कर रहे हैं और लगातार शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं। यह चीज़ मरीस के लिए नहीं कही जा सकती है।मरीस एक पार्ट-टाइमर हैं और वो समय-समय पर एक्शन में नज़र आती हैं। मरीस ने अपना आखिरी मुकाबला Royal Rumble 2022 में लड़ा था। इस शो में उन्होंने अपने पति मिज़ के साथ टीम बनाकर बेथ फीनिक्स और ऐज की जोड़ी का सामना किया था। इस मुकाबले में दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। मरीस को अपना आखिरी WWE मैच लड़े ढाई साल से ज्यादा हो गया है।2- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर की पत्नी जिनी ने अपना आखिरी मैच 2021 की शुरुआत में लड़ा था View this post on Instagram Instagram Postगुंथर मौजूदा समय में Raw के सबसे बड़े स्टार हैं और उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है। उनका मेन रोस्टर पर अभी तक रन काफी तगड़ा साबित हुआ है। कई लोगों को पता नहीं होगा कि गुंथर की पत्नी जिनी भी WWE में काम कर चुकी हैं। वो NXT UK ब्रांड का हिस्सा थीं लेकिन अब वो रिटायर हो गई हैं। गुंथर और जिनी ने 2023 में शादी की थी लेकिन वो काफी पहले से डेट कर रहे थे।जिनी ने अपने रेसलिंग करियर का आखिरी मैच NXT UK शो में लड़ा था। यह मुकाबला 18 नवंबर 2021 को आया था, जहां उन्होंने अमेल का सामना किया और उन्हें जीत मिली। इसके बाद जिनी काफी समय तक एक्शन से दूर रहीं और फिर सोशल मीडिया पर आकर बताया कि उन्हें गंभीर चोट आई थी। इसी वजह से उन्हें मजबूरन एक्शन से दूर होना पड़ा। अब शायद दोबारा वो एक्शन में नज़र नहीं आएंगी।1- WWE दिग्गज सीएम पंक की पत्नी एजे ली ने अपना आखिरी मैच 2015 में लड़ा था View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल Survivor Series इवेंट द्वारा वापसी की थी और इसके बाद से लगातार अच्छा काम किया है। पंक के WWE के साथ 2014 में रिश्ते खराब हो गए थे और इसी वजह से उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया था। एजे ली भी इसके बाद WWE से चली गईं। एजे ली का WWE में आखिरी मैच 2015 में आया था।वो मार्च महीने में एक 6 विमेन टैग टीम मैच का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने 30 मार्च 2015 को Raw के एपिसोड में नेओमी और पेज के साथ टीम बनाकर निकी बैला, ब्री बैला और नटालिया को हरा दिया था। इसके बाद ली ने WWE को अलविदा कह दिया और वो इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो गईं। पंक के WWE में वापस आने की उम्मीद फैंस को नहीं थी लेकिन ऐसा संभव हो पाया। इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि एजे ली की भी आगे जाकर वापसी हो।