Womens Stars Can Return Raw Netflix Debut: WWE रॉ (Raw) Netflix डेब्यू शो में बवाल मचने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। इस शो के लिए कई चीजों का ऐलान हो गया है लेकिन WWE फैंस को सरप्राइज करने का मौका भी नहीं छोड़ना चाहेगा। रेड ब्रांड के अगले शो में कुछ शॉकिंग रिटर्न हो सकते हैं। इस समय कुछ बड़ी विमेंस स्टार्स जिनकी वापसी सभी देखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 टॉप विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें Raw Netflix डेब्यू में वापसी करनी चाहिए।3- WWE में शार्लेट फ्लेयर की हो सकती है वापसी View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को WWE से दूर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। बता दें कि उन्हें दिसंबर 2023 में चोट लगी थी और अब 2025 शुरू हो गया। वो पूरे 2024 में नज़र नहीं आईं और यह काफी निराशाजनक बात है। फ्लेयर ने पिछले कुछ समय में अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। लग रहा है कि अब दोबारा रिंग में उनका जलवा जल्द ही देखने को मिलेगा।शार्लेट फ्लेयर की वापसी के लिए Raw Netflix डेब्यू एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फ्लेयर शो के दौरान आकर फैंस को हैरानी में डाल सकती हैं। इसी बीच वो प्रोमो कट करते हुए अपने भविष्य के बारे में फैंस को अपडेट दे सकती हैं। फ्लेयर ने अपने कैरेक्टर में बदलाव के भी संकेत दिए हैं। ऐसे में वो नए अंदाज में आकर एक फ्रेश शुरू कर सकती हैं। 2025 की शुरुआत के साथ उनका वापस आना फैंस को बेहद पसंद आएगा।2- WWE में एलेक्सा ब्लिस को फैंस मिस कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपना आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में लड़ा था। वो प्रेग्नेंसी के कारण बाहर हुई थीं और उन्हें टीवी से दूर हुए लगभग दो साल होने वाले हैं। एक समय पर एलेक्सा फैंस की पसंदीदा हुआ करती थीं और अपने प्रोमो द्वारा सभी का दिल जीतती थीं। इसी वजह से अब उनकी फैंस सभी देखना चाहते हैं। इतने समय तक दूर रहने के कारण हर किसी को उनके दोबारा रिंग में आने का बेसब्री से इंतजार है।एलेक्सा ब्लिस की वापसी Raw Netflix डेब्यू पर कराना सबसे अच्छा विकल्प होगा। एलेक्सा का आना फैंस को एकदम खुश कर सकता है और उन्हें शानदार रिएक्शन मिल सकता है। सभी की नज़र इस बात पर होगी कि वो अपने मिस्ट्री गिमिक में आकर Wyatt Sick6 के साथ जुड़ती हैं, या फिर गॉडेस गिमिक को वापस लाती हैं। दोनों में से कोई भी कैरेक्टर हो लेकिन ब्लिस का Raw Netflix डेब्यू पर वापस आना शो में चार चांद लगा देगा।1- WWE Raw Netflix डेब्यू पर बैकी लिंच करेंगी वापसी? View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच मौजूदा समय में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं। उन्होंने King and Queen of the Ring के बाद Raw में अपना आखिरी मैच लड़ा था। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और वो टीवी से दूर हो गईं। बैकी के भविष्य पर कई सवाल थे क्योंकि लिव मॉर्गन लगातार यह बोल रही थीं कि उन्होंने द मैन को रिटायर किया है। इन सभी चीजों के बीच बैकी की वापसी के संकेत मिले हैं।वो Raw के Netflix डेब्यू के ट्रेलर का हिस्सा थीं। इससे संकेत मिले कि बैकी की जल्द वापसी हो सकती है। Raw में लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली का विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच होगा। बैकी इस मैच के बाद आकर विजेता को कंफ्रंट कर सकती हैं और चैंपियनशिप रीमैच मांग सकती हैं। वैसे भी बैकी अपनी चैंपियनशिप क्लीन तरीके से नहीं हारी थीं। ऐसे में लिंच को वापस लाना सही चीज होगी।