3 बड़े WWE Superstars जिनके 3 या उससे ज्यादा बच्चे हैं 

WWE, Brock Lesnar, Roman Reigns, Aj Styles,
क्या WWE में ब्रॉक लैसनर के बच्चों की होगी एंट्री? (Photo: WWE.com)

Top WWE Superstars With 3 Or More Childrens: WWE सुपरस्टार्स का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है और उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का काफी कम मौका मिल पाता है। यही कारण है कि सुपरस्टार्स अपने परिवार और खासकर अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए लंबा ब्रेक लेते हुए दिखाई दे चुके हैं। कुछ सुपरस्टार्स का परिवार काफी छोटा होता है और उनके एक या दो बच्चों ही होते हैं।

Ad

वहीं, WWE में ऐसे भी सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिनके 3 से भी ज्यादा बच्चे हैं। हालांकि, इस बारे में काफी कम फैंस को पता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके 3 या उससे ज्यादा बच्चे हैं।

3- WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स 4 बच्चों के पिता हैं

Ad

एजे स्टाइल्स को WWE के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच अच्छा तालमेल बिठाया हुआ है। बता दें, एजे ने साल 2000 में वेंडी नाम की स्कूल टीचर से शादी की थी। इस विवाहित जोड़े के कुल 4 बच्चे हैं जिनमें से 3 बेटे और 1 बेटी है।

एजे स्टाइल्स के बेटों के नाम अजय कोवेल जोन्स, एवरी जोन्स और अल्बी जोन्स हैं जबकि उनकी बेटी का नाम एनी जोन्स है। याद दिला दें, एजे को Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के खिलाफ आई क्विट मैच में हार मिली थी। इसके बाद से ही स्टाइल्स ने WWE टीवी से दूरी बनाई हुई है।

2- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर 4 बच्चों के पिता हैं

Ad

पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स की तरह ब्रॉक लैसनर के भी 4 बच्चे हैं। ब्रॉक लैसनर ने साल 2006 में पूर्व WWE विमेंस चैंपियन सेबल से शादी की थी। ब्रॉक को सेबल से टर्क और ल्यूक नाम के दो बेटे हैं। इसके अलावा लैसनर के अपनी पूर्व मंगेतर निकोल मैकक्लेन से जुड़वा बच्चे भी हैं।

इनमें से एक लड़की है जिसका नाम मया लैसनर है जबकि लड़के का नाम ल्यूक है। मया मौजूदा समय में एथलेटिक्स में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं और कुछ मौकों पर ब्रॉक लैसनर भी उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा दिग्गज को सेबल से एक सौतेली बेटी भी है। बता दें, ब्रॉक पिछले साल SummerSlam के बाद से ही टीवी पर नज़र नहीं आए हैं और साफ-साफ कहना मुश्किल है कि उनकी कब तक वापसी हो पाएगी।

1- पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस 5 बच्चों के पिता हैं

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस को फैमिली मैन माना जाता है और उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद है। रेंस को कुल 5 बच्चे हैं जिनमें से एक बेटी जबकि 4 बेटे हैं। रोमन की वाइफ का नाम गेलिना बेकर है और ये दोनों दिसंबर 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।

ट्राइबल चीफ की वाइफ ने दिसंबर 2007 में रोमन के पहले बच्चे (बेटी) को जन्म दिया था। इसके बाद बेकर ने नवंबर 2016 और मार्च 2020 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। जैसा कि सभी जानते हैं कि रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद से ही टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं और ऐसा लग रहा है कि उनकी SummerSlam 2024 के जरिए आखिरकार वापसी हो सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications