Twists Can happen WrestleMania 41 Night 1: WWE WrestleMania 41 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। एक हफ्ते बाद ताबड़तोड़ एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। कंपनी द्वारा नाईट 1 और नाईट 2 में होने वाले मैचों की जानकारी भी दे दी गई है। नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की टक्कर होगी। फैंस इनके मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े ट्विस्ट के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 41 नाईट 1 में देखने को मिल सकते हैं।
#3 क्या WWE WrestleMania 41 में गोल्डबर्ग की होगी वापसी?
गोल्डबर्ग इस साल WWE में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने वाले हैं। कहा जा रहा है कि उनका अंतिम मैच गुंथर के साथ होगा। WrestleMania 41 नाईट 1 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में गोल्डबर्ग आकर जे की मदद कर सकते हैं। वो द रिंग जनरल को धराशाई कर उन्हें सबक सिखा सकते हैं। ये सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।
#2 WWE WrestleMania 41 में हो सकती है ब्रॉक लैसनर की वापसी
WrestleMania 41 नाईट 1 में रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इनकी राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है। इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर आकर रेंस और रॉलिंस की हालत खराब कर सकते हैं। पॉल हेमन की चाल के चलते ये हो सकता है। पंक की जीत में लैसनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पंक ने हाल ही में अपने फेवर का खुलासा कर कहा था कि मेनिया में उनकी साइड पर हेमन खड़े होंगे। SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने के बाद से लैसनर अभी तक WWE टीवी पर नहीं आए हैं।
#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के नए वाइजमैन का हो सकता है खुलासा
रोमन रेंस अपने नए वाइजमैन की वजह से ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत हासिल कर सकते हैं। ये बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा। पॉल हेमन ने रेंस का साथ छोड़कर पंक के साथ जाने का मन बना लिया है। इस लिहाज से रेंस अपने नए वाइजमैन के बारे में सोच सकते हैं। WWE दिग्गज रिकिशी आकर रोमन को जीत दिला सकते हैं। हिकुलियो का अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। हो सकता है कि रिकिशी उन्हें साथ लाकर मैच में एंट्री कर पूरी दुनिया को हैरान कर दें।