WWE WrestleMania में The Rock के करियर की 3 सबसे बड़ी जीत जिनकी बहुत तारीफ हुई

WWE
WrestleMania में द रॉक ने किए हैं बड़े कारनामे (Photo: WWE.com)

Big Victories The Rock Career WrestleMania: WWE WrestleMania का हर साल फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये कंपनी का सबसे बड़ा शो होता है। इसमें हमेशा बड़े सरप्राइज WWE द्वारा दिए जाते हैं। द रॉक (The Rock) का इतिहास भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर तगड़ा रहा है। खास मुकाबले वो लड़ चुके हैं। इसके अलावा कई बेहतरीन जीत भी दर्ज कर चुके हैं। पिछले साल WrestleMania 40 में भी उनकी जलवा देखने को मिला था। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को मात दी थी। इस आर्टिकल में हम द ग्रेट वन के WrestleMania में हुए उन तीन सबसे बड़ी जीत के बारे में बात करेंगे जिनकी बहुत तारीफ हुई।

Ad

#3 WWE WrestleMania 19 में द रॉक का हुआ था बड़ा मैच

youtube-cover
Ad

2003 की शुरुआत में जब द रॉक WWE में वापस आए थे तो वो हील बन गए थे। हल्क होगन के बाद उन्होंने अपना ध्यान स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पर लगाया। रॉक और ऑस्टिन की राइवलरी WWE इतिहास में सबसे तगड़ी मानी जाती है। पांच साल में दोनों के बीच तीन बार WrestleMania में मैच हुए।

WrestleMania 19 में रॉक का सिंगल्स मुकाबला ऑस्टिन से हुआ था। रॉक ने जीत हासिल की और इसके लिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। इससे पहले WrestleMania 15 और 17 में रॉक को ऑस्टिन के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।

#2 WWE WrestleMania 18 में द रॉक ने हल्क होगन को हराया था

youtube-cover
Ad

WrestleMania 18 में द रॉक और हल्क होगन के बीच ड्रीम मैच हुआ था। होगन को उस समय फैंस का पूर्ण समर्थन था। इसके बावजूद रॉक ने अपनी काबिलियत रिंग में दिखाकर मेला लूट लिया। रॉक ने होगन को हराकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

रॉक ने जब होगन को हराया तो सभी ने इसकी तारीफ की थी। इन दोनों की राइवलरी भी बहुत ही तगड़ी रही थी, जिसे आज भी फैंस याद करते हैं। रॉक को इसके बाद ही रेसलिंग वर्ल्ड में जबरदस्त सफलता मिली थी।

#1 WWE WrestleMania 28 में द रॉक और जॉन सीना का हुआ था मैच

youtube-cover
Ad

WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना और द रॉक साथ काम कर रहे हैं लेकिन पहले दोनों की दुश्मनी काफी तगड़ी थी। WrestleMania 28 में दोनों के बीच बड़ा मुकाबला हुआ था। आधे घंटे तक चले इस मुकाबले को अंत में रॉक ने जीता था।

रॉक और सीना के इस मुकाबले को WrestleMania इतिहास के सबसे महान मेन इवेंट मैचों की लिस्ट में गिना जाता है। दोनों स्टार्स ने मैच में अपनी खूब ताकत दिखाई थी। खासतौर पर रॉक ने तो एक अलग ही लेवल पर काम किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications