Ways Paul Heyman Can Betray Roman Reigns: WWE Raw के एपिसोड में एक ऐसा नजारा दिखा जिसके बाद अब पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा देने की संभावनाएं बन रही हैं। रेंस ने वापसी कर सैथ रॉलिंस के ऊपर तगड़ा हमला किया। उस दौरान रिंग में सीएम पंक को पॉल हेमन संभाल रहे थे। ये चीज रेंस को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने पंक को भी स्पीयर लगा दिया। ये देखकर हेमन हक्के-बक्के रह गए। अब आगे जाकर कुछ नई चीजें सामने आ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE में रेंस को धोखा देकर पंक के साथ हेमन आ सकते हैं।#3 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को मिल सकता है धोखा View this post on Instagram Instagram Postअब लगभग ये क्लियर है कि WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। बहुत जल्द इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। रेंस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।पॉल हेमन और सीएम पंक का रिश्ता मौजूदा समय में बहुत अच्छा है। कई बार पंक के प्रति अपना प्यार हेमन दिखा चुके हैं। WrestleMania 41 में वो बड़ा गेम खेल सकते हैं। वहां पर वो रोमन रेंस को धोखा देकर पंक के साथ जुड़ सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि ऐसे कारनामों के लिए हेमन हमेशा से प्रसिद्ध रहे हैं।#2 WWE सुपरस्टार सीएम पंक के हील टर्न के बाद उठ सकता है बड़ा कदम View this post on Instagram Instagram Postमौजूदा समय में सीएम पंक फेस के रूप में काम कर रहे हैं। इस कैरेक्टर में पॉल हेमन का उनके साथ जुड़ना मजेदार चीज नहीं होगी। पंक अगर हील टर्न लेते हैं तो फिर हेमन उनके साथ आने का ऐलान कर सकते हैं।हो सकता है कि आगे जाकर कोडी रोड्स के ऊपर ही पंक हमला कर दें। वहां से भी परिस्थिति बदल सकती है। इसके अलावा रोमन रेंस पर भी पंक अटैक कर सकते हैं। उसके बाद फेवर के चलते हेमन को वो अपने साथ जोड़ सकते हैं।#1 WWE में ब्लडलाइन के बिखरने के बाद रोमन रेंस को पॉल हेमन धोखा दे सकते हैंपिछले 4-5 सालों में रोमन रेंस ने WWE में ब्लडलाइन के जरिए ही राज किया है। हालांकि, अब इसकी कहानी का धीरे-धीरे अंत हो रहा है। ब्लडलाइन पूरी तरीके से बिखरने को तैयार है। ऐसा हुआ तो फिर रेंस का शासन कमजोर हो जाएगा।रोमन का दबदबा कम होने और ब्लडलाइन के खत्म हो जाने पर पॉल हेमन नया पार्टनर चुन सकते हैं। वो रोमन को धोखा देकर सीएम पंक से हाथ मिल सकते हैं। इस चीज की भी पूरी संभावना बन रही है।