Ways Roman Reigns Can Continue Rivalry Against New Bloodline: 30 दिसंबर, 2024 को WWE Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था। शो में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। मुकाबला काफी तगड़ा रहा था। रोमन और उनके साथियों का साथ सीएम पंक ने दिया था। खैर रेंस अब ब्रेक पर चले गए हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। उनके अगले कदम के बारे में भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE में वापसी के बाद रेंस अपनी राइवलरी को नई ब्लडलाइन के खिलाफ आगे बढ़ा सकते हैं।#3 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को चुनौती दे सकते हैं रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी चल रही है। रेंस का सोलो के साथ अभी तक सिंगल्स मुकाबला नहीं हुआ है। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।दोनों की टक्कर का अब सही समय आ गया है। रेंस को इस बार वापसी कर उन्हें चुनौती देनी चाहिए। शर्त होनी चाहिए की जो जीतेगा उसे ही असली ट्राइबल माना जाएगा और उसके पास ही उला फाला रहेगी। रेंस और सोलो के बीच अब सिंगल्स मुकाबला होना तो बनता है। इसके जरिए स्टोरी को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा सकता है।#2 WWE सुपरस्टार जिमी उसो की जगह असली ब्लडलाइन में किसी को शामिल किया जा सकता हैब्लडलाइन WarGames मैच में जिमी उसो चोटिल हो गए। अब वो कुछ समय के लिए एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। रोमन रेंस की इससे चिंता बढ़ गई होगी। रेंस अपनी ब्लडलाइन में किसी अन्य स्टार को शामिल कर सकते हैं।अगर रेंस उस नए स्टार से नई ब्लडलाइन के ऊपर अटैक कराते हैं तो फिर स्टोरी अच्छे अंदाज में आगे बढ़ जाएगी। वैसे इस तरह की संभावना बनने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं। रेंस ने जरूर कोई ना कोई प्लान सोलो सिकोआ और उनके साथियों के लिए बनाया होगा।#1 WWE में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच कब होगा मुकाबला? View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सिंगल्स मुकाबला होना आगे लगभग तय है। WWE ने जरूर इसके बारे में सोचा होगा। रेंस को इस बार वापसी कर फाटू को वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती देनी चाहिए। फाटू ने अभी तक अपने काम से बहुत प्रभावित किया है।फाटू और रेंस के मुकाबले से कंपनी को भी फायदा होगा। साथ ही साथ ब्लडलाइन की स्टोरी भी आगे बढ़ेगी। फैंस भी इस मैच को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब रेंस को फाटू के खिलाफ जाने के लिए खुद ही बड़ा कदम उठाना चाहिए।