Roman Reigns: इस हफ्ते स्मैकडाउन में द उसोज़ (The Usos) का सामना सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) से हुआ था। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मुकाबले में उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी ज्यादा गुस्सा हो सकते हैं क्योंकि द उसोज़ लगातार दो चैंपियनशिप मैच हार चुके हैं।WrestleMania 39 में द उसोज़ अपने टाइटल्स सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार गए थे। इस मैच में हार के बाद रोमन रेंस ने द उसोज़ को एक बार फिर से टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के लिए कहा था। द उसोज़ इस काम को नहीं कर पाए हैं। ऐसे में रोमन रेंस उनसे काफी ज्यादा गुस्सा हो सकता है और उन्हें सजा दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस, द उसोज़ को सजा दे सकते हैं। 3- WWE दिग्गज Roman Reigns, The Usos को Bloodline से बाहर कर सकते हैंR|BLACKWELL ♡ Ambassador of Temu °@RBlackw40739954I agree, The Usos are overdue for a championship win. #TheUsos #WWETagTeamChampionsUse my TEMU code! Code for code! 125221415I agree, The Usos are overdue for a championship win. #TheUsos #WWETagTeamChampionsUse my TEMU code! Code for code! ➡️125221415⬅️ https://t.co/yaC1iZqqdYद ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। ये स्टोरीलाइन करीब तीन साल पहले शुरू हुई थी। इस स्टोरीलाइन के शुरू होने के बाद से रोमन रेंस लगातार द उसोज़ को इमोशनली काफी ज्यादा बहका चुके हैं। वो जे उसो को अपनी बातों में सबसे ज्यादा फंसा रहे हैं।2020 में जब रोमन रेंस और जे उसो एक-दूसरे के खिलाफ नज़र आ रहे थे। तब रोमन रेंस ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि वो जे की फैमिली को Anoa'i परिवार से बाहर कर देंगे। रोमन रेंस इस बार उन्हें सजा देने के लिए कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। वो द उसोज़ को फैक्शन से बाहर कर सकते हैं। 2- SmackDown से बाहर कर सकते हैंTheRomanReignsTheGuy // Fansite For Roman Reigns@TheRomanRTheGuyEither way #TheBloodline continues 🏽🩸They are adding layers Crafting every bit of it WE THE ONES for a reason #RomanReigns #TheUsos #Solosikoa7315Either way #TheBloodline continues ☝🏽🩸They are adding layers Crafting every bit of it WE THE ONES for a reason #RomanReigns #TheUsos #Solosikoa https://t.co/OnIGcGpH9gWWE Draft 2023 के दौरान रोमन रेंस को पॉल हेमन और सोलो सिकोआ के साथ सबसे पहले पिक किया गया था। हालांकि, शो में द उसोज़ को कहीं भी ड्राफ्ट नहीं किया गया है। Raw के अगले एपिसोड के दौरान द उसोज़ को भी किसी शो में ड्राफ्ट किया जा सकता है।रोमन रेंस इस ड्राफ्ट में अपनी पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वो मैनेजमेंट को इस बात के लिए फोर्स कर सकते हैं कि द उसोज़ को Raw में ड्राफ्ट किया जाए। वो द उसोज़ को पहले Smackdown में रख सकते है और बाद में उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं। रेंस दो अलग-अलग तरीकों से उसोज़ को सजा दे सकते हैं। 1- रोमन रेंस, उसोज़ के खिलाफ टैग टीम मैच का हिस्सा बन सकते हैंiamTripleHwwe@iamTripleHwwe@samizayn and Kevin Owens defeat #TheUsos… what’s next for #TheBloodline?! #SmackDown@samizayn and Kevin Owens defeat #TheUsos… what’s next for #TheBloodline?! #SmackDown https://t.co/1vubnCN28Eरोमन रेंस को सोलो सिकोआ पर काफी ज्यादा भरोसा है। इसी वजह से वो लगातार सोलो को गाइड कर रहे हैं। रोमन रेंस इस बात को जानते हैं कि द उसोज़ अपने भाई के खिलाफ रिंग में नज़र नहीं आएंगे। ऐसे में रोमन रेंस इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।रोमन रेंस, द उसोज़ को उनके और सोलो सिकोआ के खिलाफ रिंग में मैच लड़ने के लिए कह सकते हैं। इस मैच में द उसोज़ अपने भाई सोलो पर अटैक नहीं कर पाएंगे, जबकि सोलो सिकोआ ने कई बार साबित किया है कि उन्हें रोमन रेंस का आर्डर मानने में कोई भी दिक्कत नहीं है। वो द उसोज़ के खिलाफ रिंग में नज़र आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।