Ways Roman Reigns Not Return: रोमन रेंस (Roman Reigns) Royal Rumble 2025 के बाद से ही WWE टीवी से ब्रेक पर चल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रोमन का रिटर्न शायद Elimination Chamber 2025 के बाद ही देखने को मिल पाएगा। देखा जाए तो फैंस रेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके रिटर्न को लेकर किसी तरह की कोई गलती नहीं करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे रोमन रेंस की WWE में वापसी नहीं करानी चाहिए।3- रोमन रेंस की WWE में वापसी का पहले ही ऐलान करना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की जब भी WWE में वापसी होती है तो काफी हाइप क्रिएट होता है। अगर रोमन सरप्राइज रिटर्न करते हैं तो इसका शो को ज्यादा फायदा हो सकता है। अतीत में कुछ मौकों पर ऐसा देखने को मिल चुका है जब कंपनी ने रेंस की वापसी का पहले ही ऐलान कर दिया था। हालांकि, इससे सरप्राइज एलिमेंट खत्म हो जाता है और फैंस का उतना मनोरंजन नहीं हो पाता है। उम्मीद है कि WWE इस बार यह गलती नहीं करेगी और रोमन रेंस की अचानक वापसी कराके फैंस को सरप्राइज देगी।2- रोमन रेंस का WWE में किसी शो के अंत से पहले वापसी कराना और उनका बिना कुछ किए चले जाना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस बहुत बड़े सुपरस्टार हैं इसलिए इस बात की संभावना है कि उनका किसी शो के मेन इवेंट में रिटर्न कराया जा सकता है। देखा जाए तो रोमन वापसी के बाद अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। यही कारण है रिटर्न के बाद उन्हें या तो ब्रॉल करना चाहिए या प्रोमो देते हुए हुंकार भरनी चाहिए। अगर रेंस का वापसी के बाद बिना कुछ किए ही शो का अंत कर दिया जाता है तो यह उनका रिटर्न कराने का काफी बेकार तरीका होगा। द रॉक Bad Blood में कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दिए थे जहां उन्होंने रिटर्न के बाद कोई इशारा किया था। हालांकि, इस चीज का कोई मतलब नहीं निकला था और ऐसा लग रहा है कि रॉक WrestleMania 41 से भी बाहर हो चुके हैं।1- रोमन रेंस को WWE में वापसी कराते हुए दुश्मनों के खिलाफ कमजोर दिखाना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के मौजूदा समय में WWE में दुश्मनों की कोई कमी नहीं है। देखा जाए तो रोमन वापसी के बाद सैथ रॉलिंस से उनपर हुए अटैक का बदला लेना चाहेंगे। इसके अलावा रेंस के दुश्मन भाई सोलो सिकोआ की भी टीवी पर वापसी हो चुकी है। संभव है कि रेंस रिटर्न के बाद अपने किसी दुश्मन के साथ ब्रॉल करते हुए दिखाई दे सकते हैं। देखा जाए तो इस दौरान रोमन रेंस को कमजोर दिखाने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इससे ना केवल रेंस की वापसी फीकी पड़ जाएगी बल्कि उन्हें नुकसान भी होगा।