Ways Roman Reigns WarGames Match Can Announced: सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series WarGames 2024) असल में WWE का अगला बड़ा इवेंट है। इस शो के लिए फैंस उत्साहित हैं। यहां WarGames मैच देखने को मिलेगा और इसपर फैंस की नज़र है। कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के बीच यह खतरनाक मुकाबला देखने को मिल सकता है। WWE के पास इस मैच को ऑफिशियल करने के कुछ अलग-अलग तरीके हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस का WarGames मैच WWE Survivor Series 2024 के लिए तय हो सकता है। 3- रोमन रेंस WWE SmackDown के अगले ही एपिसोड में सोलो सिकोआ के सामने चैलेंज रख सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को सोलो सिकोआ से उला फाला और ट्राइबल चीफ पद लेना है। दूसरी ओर जिमी और जे उसो को भी अपना-अपना बदला लेना है। Crown Jewel में वो ऐसा नहीं कर पाए और यही बात रोमन रेंस के दिमाग में होगी। SmackDown के अगले एपिसोड में उनकी अपीयरेंस को एडवर्टाइज किया जा रहा हैं। रेंस इस शो का हिस्सा बनकर टैग टीम मैच में मिली हार को लेकर बात सकते हैं। रोमन रेंस इसी बीच सिकोआ और उनके ग्रुप पर निशाना साध सकते हैं। वो हील स्टार्स को WarGames मैच के लिए चैलेंज दे सकते हैं। इसी शो या अगले हफ्ते के एपिसोड में सिकोआ चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं और फिर WWE द्वारा Survivor Series 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए यह मुकाबला बुक किया जा सकता है। इस तरह का एंगल रोमन को बतौर बेबीफेस काफी मदद करेगा। 2- WWE में असली ब्लडलाइन द्वारा हालत खराब होने के बाद सोलो सिकोआ गुस्से में WarGames मैच की चुनौती दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postअसली ब्लडलाइन में अभी रोमन रेंस और द उसोज़ मौजूद हैं। जल्द ही इसमें सैमी ज़ेन के भी जुड़ने के संकेत मिले हैं। ऐसे में रोमन रेंस अब सोलो के ग्रुप को सही तरह से टक्कर दे सकते हैं। Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस को पिन करने के कारण अब सोलो सिकोआ का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। इसी वजह से अगर असली ब्लडलाइन द्वारा उनकी हालत खराब होती है, तो फिर वो गुस्से में बड़ा चैलेंज दे सकते हैं। सोलो सिकोआ इसके बाद रोमन रेंस और उनके साथियों को WarGames मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। रोमन को वैसे भी सोलो से बदला लेना है और ऐसे में अगर नए ट्राइबल चीफ उन्हें सामने से मैच ऑफर करते हैं, तो वो मना नहीं करेंगे। इस तरह से Survivor Series 2024 के लिए इस तगड़े मुकाबले का ऐलान देखने को मिल सकता है। 1- WWE SmackDown जनरल मैनेजर परेशान होकर मैच तय सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2024 के बाद से ही काफी बार नए ब्लडलाइन का रोमन रेंस और अन्य स्टार्स से ब्रॉल हो गया है। कई बार स्थिति को कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। Crown Jewel के बाद भी यही स्थिति जारी रह सकती है। रोमन रेंस और उनके साथियों का नए ब्लडलाइन से ब्रॉल देखने को मिल सकता है। इसी बीच संभव है कि चीजें कंट्रोल से बाहर चली जाए। इस स्थिति में WarGames मैच ऑफिशियल किया जा सकता है। निक एल्डिस आने वाले किसी SmackDown में ब्रॉल को रोक सकते हैं। वो इसी बीच Survivor Series के लिए नए और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच ऑफिशियल कर सकते हैं। इस मैच के कन्फर्म होने से ब्रॉल रुक सकता है। WWE ने ऐसा ही एक एंगल सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के Crown Jewel में मैच को कन्फर्म करने के लिए बुक किया था। अब ब्लडलाइन की स्टोरी में भी यही एंगल दिखाया जा सकता है।