3 तरीके जिनसे Seth Rollins WWE Survivor Series में Roman Reigns की तरफ से WarGames मैच लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं 

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, Survivor Series WarGames 2024,
क्या WWE में होगा सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का रीयूनियन? (Photo: WWE.com)

Ways Seth Rollins Can Join Roman Reigns Team: WWE Survivor Series में रोमन रेंस (Roman Reigns), द उसोज़ और सैमी ज़ेन का सोलो सिकोआ, टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू के खिलाफ WarGames मैच होना है। इन दोनों ही ग्रुप्स को इस मुकाबले के लिए 1-1 सुपरस्टार की और जरूरत है। बता दें, सैमी और सोलो इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस को अपनी-अपनी टीम का हिस्सा बनाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए लेकिन दोनों को ही निराशा हाथ लगी। इस बात की काफी संभावना है कि सैथ आने वाले समय में रोमन की तरफ से लड़ने के लिए हामी भर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं कि जिनसे सैथ रॉलिंस WWE Survivor Series में रोमन रेंस की टीम की तरफ से WarGames मैच लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

Ad

3- WWE में सोलो सिकोआ द्वारा टारगेट किए जाने पर रोमन रेंस का ग्रुप जॉइन कर सकते हैं सैथ रॉलिंस

Ad

सैथ रॉलिंस ने WarGames मैच के लिए सोलो सिकोआ का ग्रुप जॉइन करने से मना किया है। सोलो को यह चीज पसंद नहीं आई है और वो सैथ को टारगेट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें, रॉलिंस को अगले हफ्ते Raw में ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ मैच लड़ना है।

ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ और उनके साथियों के दखल की वजह से सैथ रॉलिंस की मुकाबले में हार हो सकती है। यही नहीं, सोलो का ग्रुप मुकाबले के बाद सैथ पर अटैक कर सकता है। रॉलिंस इसका बदला लेने के लिए WarGames मैच में रोमन रेंस की तरफ से लड़ने का फैसला कर सकते हैं।

2- असली ब्लडलाइन WWE में सैथ रॉलिंस को मनाने के लिए कोडी रोड्स की मदद ले सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने WWE में वापसी के बाद कोडी रोड्स के साथ रिश्ते अच्छे कर लिए हैं। इन दोनों ने Bad Blood में टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था। बता दें, जे ब्लडलाइन छोड़ने के बाद कोडी के अच्छे दोस्त बन गए थे। यही नहीं, सैथ रॉलिंस भी रोड्स के जिगरी दोस्त हैं।

संभव है कि मेन इवेंट जे आने वाले समय में सैथ को लेकर अमेरिकन नाईटमेयर से मदद मांग सकते हैं। कोडी रोड्स मौजूदा समय में SmackDown में केविन ओवेंस के साथ राइवलरी का हिस्सा हैं। हालांकि, कोडी असली ब्लडलाइन द्वारा मदद मांगे जाने के बाद समय निकालकर रॉलिंस को रोमन रेंस की टीम की तरफ से लड़ने के लिए मना सकते हैं।

1- रोमन रेंस WWE में सैथ रॉलिंस से मिलकर उन्हें खुद के सुधरने का विश्वास दिला सकते हैं

Ad

सैथ रॉलिंस को Raw में सैमी ज़ेन का उन्हें रोमन रेंस की तरफ से लड़ने का ऑफर देना पसंद नहीं आया। सैथ का मानना है कि रोमन अभी भी पहले जैसे हैं। रॉलिंस ने यह भी कहा कि रेंस खुद को पहले जैसी पोजिशन में लाने के लिए दूसरों का सहारा ले रहे हैं।

भले ही, द आर्किटेक्ट और असली ट्राइबल चीफ मौजूदा समय में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके हैं। हालांकि, ये दोनों सुपरस्टार्स WWE में कई सालों तक एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हुआ करते थे। संभव है कि रोमन रेंस आने वाले समय में सैथ रॉलिंस से मिलकर उन्हें खुद के सुधरने का विश्वास दिला सकते हैं। इस स्थिति में सैथ, रोमन की टीम की तरफ से फाइट करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications