Ways The Rock Can Return: WWE Elimination Chamber 2025 में द रॉक (The Rock) ने तगड़ा माहौल बना दिया था। उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था। सीना ने अपनी आत्मा द ग्रेट वन को सौंपी। WrestleMania 41 में रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। हैरान करने वाली बात ये है कि तब से रिंग में द ग्रेट वन नज़र नहीं आए। इस बात से फैंस भी नाराज चल रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 शानदार तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE में अब द फाइनल बॉस धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।#3 WWE WrestleMania 41 से पहले Raw के अंतिम एपिसोड में आ सकते हैं द रॉक View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इससे पहले अब Raw का एक ही एपिसोड बचा है। वहां पर रोमन रेंस भी आने वाले हैं। अगर द रॉक आ गए तो मजा आ जाएगा। रॉक अगले हफ्ते रेड ब्रांड में आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज मेनिया से पहले दे सकते हैं। ये कंपनी का कहीं ना कहीं अच्छा कदम भी होगा। फैंस को उन्होंने लंबा इंतजार भी करा दिया है। इस लिहाज से भी उनका आना बनता है। #2 WWE WrestleMania 41 में होने वाले चैंपियनशिप मैच में आ सकते हैं द रॉकWrestleMania 41 में कोडी रोड्स और जॉन सीना के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीना ने 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का मन बना लिया है। द रॉक इस मुकाबले में आकर दखलअंदाजी कर सकते हैं। उनके आने से मेनिया का रोमांच उच्च स्तर पर पहुंच जाएगा। वो आकर सीना की मदद कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो आगे जाकर रॉक और रोड्स की स्टोरी भी जारी रहेगी। #1 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस के मैच के बाद आ सकते हैं द रॉकWrestleMania 41 में रोमन रेंस का मैच सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही थी। रोमन को पॉल हेमन द्वारा धोखा मिल चुका है। इस मैच के बाद भी द रॉक एंट्री कर सकते हैं। रॉक मुकाबले के बाद आकर अगले साल WrestleMania 41 में मैच के लिए रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि रॉक और रेंस के बीच ड्रीम मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। WWE को अब इसके ऊपर विचार करना चाहिए। खुद द ग्रेट को एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए।