Jacob Fatu: द ब्लडलाइन (The Bloodline) इस समय WWE का सबसे बड़ा ग्रुप है। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। सभी का मानना है कि ये प्रो-रेसलिंग की इतिहास की सबसे अच्छी स्टोरीलाइंस में से एक हैं। ब्लू ब्रांड में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का अपना एक अलग इम्पैट रहा है।अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और द उसोज़ इस समय WWE प्रोग्रामिंग में सबसे ज्यादा नज़र आ रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अनोआ'ई फैमिली से जैकब फाटू भी आकर इस ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से द ब्लडलाइन फैक्शन में जैकब फाटू शामिल हो सकते हैं।3- WWE में The Usos की साइड शामिल हो सकते हैं Jacob FatuDMM2099@DMM2099@TheRajGiri I'm sure he'll make a living but not a difference. It's AEW guys.If I'm WWE, I'm going after Jacob Fatu and bringing him right to RAW or SD. He doesn't need developmental, he's ready to go!2@TheRajGiri I'm sure he'll make a living but not a difference. It's AEW guys.If I'm WWE, I'm going after Jacob Fatu and bringing him right to RAW or SD. He doesn't need developmental, he's ready to go! https://t.co/U3i7fug2W5द उसोज़ इस समय द ब्लडलाइन ग्रुप के मेंबर नहीं हैं। Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान जिमी उसो ने रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था। हालांकि, इस अटैक के बाद सोलो सिकोआ भी जिमी के खिलाफ हो गए थे और उन्होंने जिमी पर हमला कर दिया था।इस अटैक के बाद जिमी पूरी तरह से अकेले हो गए थे। जे उसो भी अभी तक कुछ नहीं बोल रहे थे लेकिन वो SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस को धोखा दे चुके हैं। द उसोज़ को इस समय मदद की जरूरत है। उसोज़ हेल्प के लिए जैकब फाटू को बुला सकते हैं। जैकब, द उसोज़ की हेल्प करने के लिए सोलो पर भी अटैक कर सकते हैं।2- जैकब फाटू बन सकते हैं द ब्लडलाइन में राइट हैंड मैन View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन ने हाल ही में ऐलान किया था कि जे उसो को अगले ट्राइबल चीफ की रूप में आगे किया जाएगा। जे उसो भी जानते हैं कि पॉल हेमन किस तरह से झूठ बोलते हैं। ऐसे में वो दिग्गज के ऑफर को ठुकरा चुके हैं।जे उसो अपने भाई जिमी की मदद के लिए ग्रुप को छोड़ चुके हैं। उनके ग्रुप छोड़ने के बाद रोमन रेंस अपने राइट हैंड मैन के बिना नज़र आएंगे। ऐसे में WWE उनकी जगह जैकब फाटू को शामिल कर सकता है। ग्रुप में शामिल होने के बाद वो जे और जिमी के खिलाफ भी नज़र आ सकते हैं।1- जैकब फाटू बन सकते हैं नए ट्राइबल चीफ View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन ग्रुप में इस समय फूट पड़ गई है। द उसोज़ इस समय ग्रुप से अलग हो गए हैं। जे उसो ने भी ग्रुप में अपने फ्यूचर को लेकर बहुत कुछ बता दिया है क्योंकि अब वो फैक्शन से अलग हो गए हैं। सोलो भी आगे जाकर अपने भाइयों की मदद के लिए ब्लडलाइन से अलग हो सकते हैं।रोमन रेंस इस दौरान पूरी तरह से अकेले हो सकते है। ऐसे में उनकी जगह पर जैकब फाटू आ सकते हैं। वो एक बार फिर से द ब्लडलाइन ग्रुप को बना सकते हैं और ग्रुप को लीड कर सकते हैं। बाद में रोमन रेंस और उनके बीच स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। उनका डेब्यू बेहद यादगार हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।