3 तरीके जिनसे WWE द्वारा 2025 के मेंस Royal Rumble मैच को और ज्यादा रोमांचक बनाया जा सकता है

WWE
2025 के मेंस WWE Royal Rumble मैच में मचेगा बवाल (Photo: WWE.com)

Ways WWE Can Made Royal Rumble Match Interesting: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं। जॉन सीना, रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। इस बार बहुत मजा आने वाला है। कंपनी ने जरूर कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज भी प्लान किया होगा। खैर इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WWE द्वारा 2025 के मेंस Royal Rumble मैच को और ज्यादा रोमांचक बनाया जा सकता है।

Ad

#3 WWE ने कम नामों की घोषणा करनी चाहिए

Ad

मेंस Royal Rumble मैच में 30 सुपरस्टार्स एंट्री करेंगे। कंपनी को सभी के नामों की घोषणा मुकाबले से पहले नहीं करनी चाहिए। कम से कम 10 नाम छुपाकर रखने चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर मैच में अपने आप ही रोमांच पैदा हो जाएगा।

पहले से अगर सुपरस्टार्स की एंट्री के बारे में पता होता है तो फिर फैंस का उत्साह कम हो जाता है। ये गलती कंपनी ने बिल्कुल भी इस बार नहीं करनी चाहिए। इससे नुकसान भी हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा 20 स्टार्स के हिस्सा लेने के बारे में ही WWE ने बताना चाहिए।

#2 मेंस WWE Royal Rumble मैच में रोमन रेंस ने पहले नंबर पर एंट्री करनी चाहिए

Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलने वाला है। अंतिम बार साल 2015 में उन्होंने इसे जीता था। वो भी 10 साल का सूखा खत्म करना चाहेंगे। WWE को इस मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए रोमन की बुकिंग पर ध्यान देना होगा।

सोचिए अगर पहले नंबर पर रोमन रेंस एंट्री करेंगे तो क्या होगा। मुकाबले का उत्साह अपने आप ही चरम पर पहुंच जाएगा। WWE ने इस तरह की बुकिंग जरूर करनी चाहिए। इससे फैंस भी खुश हो जाएंगे। मुकाबले में शुरुआत से ही रेंस रहेंगे तो फिर अलग ही बात होगी।

#1 WWE दिग्गज द रॉक की सरप्राइज एंट्री होनी चाहिए

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में द रॉक ने वापसी की थी। उनके कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला। अपने दुश्मन कोडी रोड्स की उन्होंने तारीफ की। ऐसा लगा कि कंपनी ने उनके लिए आगे कोई बुकिंग नहीं की है। रॉक ने भी कोई संकेत नहीं दिए।

द ग्रेट वन कब रिंग में आ जाएं इसका किसी को पता नहीं रहता है। अगर उनकी आगामी मेंस WWE Royal Rumble मैच में सरप्राइज एंट्री हो गई तो फिर फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। कंपनी ने उनकी इस तरह की बुकिंग जरूर करनी चाहिए। इससे मुकाबले का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications