WWE Raw Netflix Debut Premier End Possibilities: 6 जनवरी, 2025 का दिन WWE के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है। उस दिन Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। इस खास पल का इंतजार सभी कर रहे हैं। शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। दिग्गजों की एंट्री भी हो सकती है। द रॉक (The Rock) और जॉन सीना के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। ये दोनों भी आकर धमाल मचा सकते हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि शो का अंत किस अंदाज में होगा। WWE ने जरूर कुछ बड़ा प्लान बनाया होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड का अंत फैंस को देखने को मिल सकता है।#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस की जीत View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2024 के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से अच्छी चल रही है। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रेंस और सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। मुकाबले में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि मैच में रोमन जीत हासिल कर लेंगे। वो उला फाला पहनकर फैंस को बड़ा मोमेंट दे सकते हैं और उसी के साथ ऐतिहासिक शो का अंत हो सकता है। उनके साथ असली ब्लडलाइन के अन्य सदस्य भी नज़र आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये पल बहुत खास होगा। #2 क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक की होगी एंट्री?Bad Blood 2024 के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में उनके आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच के बाद आकर बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं और इसके साथ ही शो का अंत हो सकता है। रोमन रेंस के खिलाफ द ग्रेट वन कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। हो सकता है कि वो उनके ऊपर हमला कर दें। कोई भी संभावना बन सकती है, जिसके साथ एपिसोड का अंत हो सकता है। रॉक अगर ये काम करने में सफल हुए तो फिर फैंस भी खुशी से उछल पड़ेंगे। #1 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सीएम पंक की जीत View this post on Instagram Instagram PostRaw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच भी मुकाबला तय किया गया है। इस मुकाबले को भी कंपनी द्वारा मेन इवेंट में कराया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी। दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है। शो का अंत रॉलिंस के खिलाफ पंक की जीत से हो सकता है। सीएम के लिए साल 2024 बहुत ही अच्छा रहा है। वो अगले साल की शुरूआत जबरदस्त जीत के साथ करना चाहेंगे। पंक की जीत से फैंस भी जरूर खुश होंगे।