3 तरीके जिनसे WWE Survivor Series 2024 का अंत फैंस को देखने को मिल सकता है

WWE
WWE Survivor Series 2024 का अंत किस अंदाज में होगा? (Photo: WWE.com)

WWE Survivor Series 2024 End Possibilities: WWE Survivor Series 2024 बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। ब्लडलाइन WarGames मैच को देखने के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से होगी। सोलो की तरफ से ब्रॉन्सन रीड का जलवा दिखेगा। वहीं रोमन और उनके साथियों का साथ देने के लिए सीएम पंक होंगे। लगभग ये पक्का है कि मुकाबला मेन इवेंट में ही होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे Survivor Series 2024 का अंत फैंस को देखने को मिल सकता है।

Ad

#3 WWE Survivor Series 2024 में जीत के बाद रोमन रेंस उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत तगड़ा होने वाला है। इस मुकाबले का बिल्डअप कंपनी ने शानदार अंदाज में किया है। सभी स्टार्स ने कमर कस ली है। उम्मीद की जा रही है कि काफी बवाल के बाद असली ब्लडलाइन को जीत मिल जाएगी।

रोमन रेंस जीत के बाद फैंस को एक बड़ा मोमेंट दे सकते हैं और उसी के साथ Survivor Series 2024 का अंत हो सकता है। द उसोज, सैमी ज़ेन और सीएम पंक को गले लगाकर वो धमाकेदार जीत को सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस पल को देखकर कई लोगों की आंखों में आंसू भी आ सकते हैं।

#2 रोमन रेंस के खिलाफ जा सकते हैं WWE दिग्गज पॉल हेमन

Ad

SmackDown के एपिसोड में पिछले हफ्ते पॉल हेमन ने वापसी की थी। उन्होंने अपने साथ-साथ सीएम पंक की वापसी भी कराई। पंक ने अंत में रेंस से कहा उन्होंने हेमन के चलते एंट्री की है। अब ब्लडलाइन WarGames मैच में कुछ भी हो सकता है।

हो सकता है कि मुकाबले के अंत में पॉल हेमन कुछ बड़ी चीज कर रोमन रेंस को धोखा दे दें। ये भी हो सकता है कि रेंस के ऊपर हमला कर हेमन के साथ पंक चले जाएं। दोनों में से कोई भी संभावना देखने को मिल सकती है।

#1 WWE Survivor Series 2024 में आकर द रॉक कर सकते हैं कमाल

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं। Survivor Series 2024 में उनके आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। रॉक ब्लडलाइन WarGames मैच खत्म होने के बाद धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं।

द रॉक रिंग में आकर असली ब्लडलाइन को कंफ्रंट कर सकते हैं। वहीं से फिर आगे के लिए कुछ नई स्टोरीलाइन सामने आ सकती हैं। इसके अलावा द ग्रेट वन कोई बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications