NXT: WWE इस समय दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन्स में से एक हैं। दुनिया का हर बड़ा प्रो-रेसलर WWE से एक बार जुड़ने की कोशिश जरूर करता है। हालांकि, WWE में हर स्टार को सफलता नहीं मिलती है। कुछ ही स्टार्स WWE में अपनी अलग पहचान नहीं बना पाते हैं। WWE का रोस्टर भी काफी ज्यादा बड़ा है। इसी वजह से उन्होंने अपने रेसलर्स को तीन अलग-अलग ब्रांड्स में ड्राफ्ट कर रखा है। ये स्टार्स Raw, SmackDown और NXT में परफॉर्म करते हैं। हालांकि कुछ स्टार्स मेन रोस्टर में आने के बाद भी अपनी पहचान नहीं बना पाते हैं। ऐसे में स्टार्स को WWE एक बार फिर से NXT में भेज सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE NXT में वापस जाने से फायदा मिल सकता है। 3- WWE सुपरस्टार Xia Lee NXT में वापस जा सकती हैंWomen’s Wrestling@WomensWrestle1Liv Morgan & Xia Li41628Liv Morgan & Xia Li https://t.co/NO5tWCLmqMजाया ली 2017 से WWE का हिस्सा हैं। इस दौरान वो लगातार कंपनी के लिए वर्क कर रही हैं। वो Mae Young Classic टूर्नामेंट का भी हिस्सा रही थीं। इसके अलावा वो NXT में भी नज़र आ चुकी हैं। वो इस समय WWE SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं।2021 में उन्होंने मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इस दौरान उनके डेब्यू को काफी ज्यादा प्रमोट भी किया गया था लेकिन ब्लू ब्रांड में उन्हें कभी भी कोई बड़ा पुश नहीं मिला है। उन्हें जरूर उनके कुछ मोमेंट्स मिले हैं, लेकिन उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं मिला है। ऐसे में वो एक बार फिर से NXT में वापसी कर सकती हैं और अपने कैरेक्टर पर वर्क कर सकती हैं।2- WWE सुपरस्टार डैना ब्रुकCovalent TV@TheCovalentTVDana Brooke204387Dana Brooke https://t.co/gkIQl26T9Qडैना ब्रुक सालों से WWE सिस्टम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्होंने 2016 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही वो Raw और SmackDown दोनों ब्रांड में नज़र आ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें दोनों ही ब्रांड में कोई बड़ा पुश नहीं मिला है।मेन रोस्टर में वो कई बार 24/7 चैंपियनशिप को जीत चुकी हैं लेकिन WWE ने अभी तक उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया है। ऐसे में डैना ब्रुक भी एक बार फिर से NXT में वापसी कर सकती हैं। इस ब्रांड में वो एक हील के रूप में भी नज़र आ सकती हैं। अपने कैरेक्टर में बदलाव करने के बाद वो एक बार फिर से फैंस के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर सकती हैं।1- सोन्या डेविलDaria/Sonya Deville@SonyaDevilleWWEName this tag team 🖤1810119Name this tag team 💜🖤⬇️⬇️ https://t.co/Y4LnxLtL9Xसोन्या डेविल पहली बार 2015 में Tough Enough में नज़र आई थीं। हालांकि, वो इस शो को जीत नहीं पाईं और इसके बाद भी WWE उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर दिया था। इसके बाद वो कुछ समय के लिए NXT का हिस्सा रही थीं। उन्होंने 2017 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था।सोन्या डेविल अपने मेन रोस्टर रन के दौरान इन-रिंग परफॉर्मर के रूप में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वो जनरल मैनजेर के तौर पर भी दिखाई दी है। अब सोन्या डेविल एक बार फिर से NXT ब्रांड में वापस जा सकती हैं, जहां वो एक टॉप हील के रूप में नज़र आ सकती हैं। एक हील के रूप में फैंस ने उनके वर्क पसंद भी किया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।