Superstars Who Married Wrestlers From Other Company: WWE में इस समय कई कपल साथ में काम कर रहे हैं, जिसमें जिमी उसो-नेओमी, टिफनी स्ट्रैटन-लुडविग काइज़र, बियांका ब्लेयर-मोंटेज़ फोर्ड जैसे स्टार्स शामिल हैं। जहां कुछ जोड़ियां एक ही ब्रांंड में काम करती हैं तो कुछ अलग-अलग शो में बंट जाती हैं। मेन रोस्टर के कुछ रेसलर्स की शादी उनसे हुई है जो WWE में काम नहीं करते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन विमेंस सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके पति दूसरी कंपनी में काम करते हैं।#3 मीचीन ने साल 2022 में WWE में की थी वापसी View this post on Instagram Instagram Postमीचीन मौजूदा समय में SmackDown ब्रांड में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने पति कीथ ली के कंपनी में शामिल होने के कुछ महीनों बाद 2018 में ऑफिशियल तौर पर WWE के साथ डील साइन की थी। साल 2021 तक WWE में दोनों साथ रहे लेकिन इसके बाद इन्हें रिलीज कर दिया गया।नवंबर, 2022 में मीचीन ने WWE में दोबारा वापसी कर ली थी। वहीं कीथ ली ने AEW की तरफ रुख किया। उन्होंने वहां पर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। हालांकि, इंजरी के कारण लंबे समय से वो एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। #2 WWE Saturday Night's Main Event में चेल्सी ग्रीन को मिली थी सफलता View this post on Instagram Instagram Postचेल्सी ग्रीन ने पूर्व WWE सुपरस्टार मैट कार्डोना उर्फ ज़ैक रायडर से शादी की है। साल 2020 में रिलीज होने से पहले रायडर ने WWE में 15 साल तक काम किया था। कंपनी से जाने के बाद उन्हें इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी सफलता मिली है। ग्रीन ने पिछले कुछ महीनों में WWE में अच्छा काम किया है। उनकी मेहनत का ईनाम WWE ने उन्हें हाल ही हुए Saturday Night's Main Event में दिया। चेल्सी ने मीचीन को हराकर विमेंस यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की। ये उपलब्धि हासिल करने वालीं वो WWE इतिहास की पहली रेसलर हैं। #1 WWE में रिया रिप्ली अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली ने WWE विमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना लिया है। उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। मौजूदा समय में लिव मॉर्गन के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। रिप्ली ने बडी मैथ्यूज (WWE में बडी मर्फी) से शादी की है, जो AEW का हिस्सा हैं। जून, 2024 में इन दोनों स्टार्स ने शादी रचाई थी। बडी मैथ्यूज ने WWE में भी अच्छा काम किया था। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन का वो हिस्सा रहे थे। साल 2021 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। बडी और रिप्ली ने साल 2022 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है।