3 बहुत बड़े गलत फैसले जो WWE ने साल 2023 में लिए

WWE ने इस साल कुछ बेकार फैसले लिए
WWE ने इस साल कुछ बेकार फैसले लिए

WWE: WWE इस साल अपने सभी टीवी शोज का ऐलान कर चुकी है। बता दें, इस हफ्ते रॉ (Raw) में 2023 में रेड ब्रांड में हुई बेहतरीन चीज़ों को दिखाया गया। इस साल SmackDown के आखिरी एपिसोड में भी ब्लू ब्रांड में 2023 में हुई बेहतरीन चीज़ों को दिखाया जाएगा। देखा जाए तो WWE ने इस साल सीएम पंक (CM Punk) की वापसी कराने जैसे कई बेहतरीन फैसले लिए।

Ad

हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने 2023 में कुछ ऐसे भी फैसले लिए जो कि फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। उन्होंने इस चीज़ को लेकर सोशल मीडिया के जरिए WWE की आलोचना भी की। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे बहुत बड़े गलत फैसलों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE ने साल 2023 में लिए।

3- WWE में Logan Paul को यूएस चैंपियन बनाना

Ad

लोगन पॉल ने कुछ महीने पहले यूएस चैंपियन बनने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद उन्हें Crown Jewel 2023 में रे मिस्टीरियो के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिला। लोगन ने इस मुकाबले में रे को चीटिंग के जरिए हराते हुए यूएस टाइटल पर कब्जा किया था और यह उनकी WWE में पहली टाइटल जीत है। सोशल मीडिया स्टार के यूएस चैंपियन बनने के बाद ऐसा लगा कि वो नियमित रूप से WWE टीवी पर नज़र आएंगे।

हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और वो अधिकतर शोज से गायब रहे। यही नहीं, लोगन पॉल ने यूएस चैंपियन बनने के 50 दिनों बाद अभी तक एक बार भी टाइटल डिफेंड नहीं किया है। इस वजह से अधिकतर फैंस उनके चैंपियन बनने से काफी नाखुश हैं। उनके अगले चैलेंजर के लिए SmackDown में टूर्नामेंट जरूर जारी है और केविन ओवेंस vs सैंटोस इस्कोबार मैच के विजेता को यूएस चैंपियनशिप मैच मिलने वाला है

2- WWE Superstar डीमन Finn Balor को Edge के खिलाफ हार के लिए बुक करना

Ad

डीमन फिन बैलर ने WrestleMania 39 में ऐज का Hell in a Cell मैच में सामना किया था। डीमन एक सुपरनैचुरल कैरेक्टर है इसलिए ऐसा लगा था कि वो इस मुकाबले में ऐज को हराने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, WWE हॉल ऑफ फेमर ने इस मुकाबले में बैलर के सुपरनैचुरल वर्जन को पिनफॉल के जरिए हराते हुए हैरान कर दिया था।

इससे पहले Extreme Rules 2022 में रोमन रेंस ने डीमन को हराते हुए मेन रोस्टर में उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक का अंत कर दिया था। लगातार दूसरी हार से उनके कैरेक्टर को बहुत बड़ा झटका लगा था। देखा जाए तो ऐज को इस मुकाबले में डीमन फिन बैलर जैसे सुपरनैचुरल कैरेक्टर से हारने से ज्यादा नुकसान नहीं होता। हालांकि, डीमन के मैच के जीतने की स्थिति में उन्हें खोए हुए मोमेंटम को वापस हासिल करने में जरूर मदद मिलती। इसके बाद से ही डीमन WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं।

1- WWE WrestleMania 39 में Cody Rhodes को Roman Reigns के खिलाफ हार के लिए बुक करना

Ad

कोडी रोड्स ने WrestleMania 38 के जरिए WWE में वापसी की थी। रोड्स रोड टू WrestleMania 39 के बिल्ड-अप तक अनडिफिटेड रहे थे। उन्होंने मेंस Royal Rumble मैच जीतकर WrestleMania में रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी।

देखा जाए तो कोडी के पास इस मैच में रोमन को हराकर उनकी बादशाहत खत्म करने के लिए पर्याप्त मोमेंटम था। इसके बावजूद WWE ने इस मुकाबले में ट्राइबल चीफ को ब्लडलाइन की मदद से जीत के लिए बुक करके उनकी बादशाहत बरकरार रखी। WWE के इस निर्णय से सभी हैरान हो गए थे और कोडी को WrestleMania में हार के लिए बुक करना गलत फैसला था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications