3 गलत कदम जो WWE ने Roman Reigns को लेकर 2025 में अब तक उठाए हैं

Ujjaval
रोमन रेंस को लेकर कुछ गलत कदम उठाए गए हैं (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को लेकर कुछ गलत कदम उठाए गए हैं (Photo: WWE.com)

Wrong Steps WWE Took Regarding Roman Reigns 2025: WWE के लिए 2025 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। अब तक WWE के दोनों प्रीमियम लाइव इवेंट भी शानदार रहे हैं। इस साल कई बड़े सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेरा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) कंपनी का एक अहम नाम हैं और 2025 की शुरुआत उनके लिए अच्छी रही। इन सभी चीजों के बावजूद एकमात्र ट्राइबल चीफ को लेकर WWE का हर फैसला सही नहीं रहा है। इस आर्टिकल में हम 3 गलत कदम के बारे में बात करेंगे, जो WWE ने रोमन रेंस को लेकर 2025 में अब तक उठाए हैं।

Ad

3- WWE का रोमन रेंस को 2025 में सिर्फ दो मैचों में बुक करना

Ad

रोमन रेंस ने WWE में इस साल अब तक सिर्फ दो ही मौकों पर रेसलिंग की है। वो Raw के Netflix डेब्यू शो का हिस्सा बने थे और यहां सोलो सिकोआ का सामना किया था। रोमन ने इस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया और बड़ी जीत दर्ज की। इसी के चलते वो एकमात्र ट्राइबल चीफ बनने में सफल हुए और उन्होंने उला फाला हासिल किया।

रोमन रेंस का 2025 में दूसरा और आखिरी मैच फरवरी की शुरुआत में आया। उन्होंने मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था और कुल 4 एलिमिनेशन किए। बाद में रोमन को पंक ने बाहर कर दिया। असली ट्राइबल चीफ की स्टार पावर से फैंस अच्छे से परिचित हैं। WWE ने रोमन को अब तक सिर्फ दो ही मैचों में बुक करने की बड़ी गलती की है। इतने समय में रोमन के कम से कम 3-4 मैच हो जाने चाहिए थे।

2- रोमन रेंस का WWE से ज्यादातर समय ब्रेक पर ही रहना

Ad

2025 की शुरुआत को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं और इसी बीच रोमन रेंस की सिर्फ दो अपीयरेंस देखने को मिली है। असली ट्राइबल चीफ WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। रोमन ने 2025 में अब तक जो दो मैच लड़े हैं, वो दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। रेंस इन सभी चीजों के बावजूद इन मैचों को प्रमोट करने या इनकी हाइप बनाने के लिए नहीं आए। असली ट्राइबल चीफ को कम से कम एक-दो एपिसोड में आकर मैच के लिए स्टोरी आगे बढ़ानी चाहिए थी।

रोमन रेंस के पास साल 2025 के पहले SmackDown में आकर ट्राइबल कॉम्बैट मैच को हाइप करने का मौका था लेकिन वो नहीं आए। रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान करने के लिए भी बुक नहीं किया गया। यह काम भी पॉल हेमन ही करते हुए नज़र आए। Royal Rumble 2025 के बाद रोमन चोटिल होने के एंगल के चलते पूरी तरह से गायब हैं। रोमन का ज्यादातर समय ब्रेक पर ही रहना सही मायने में गलत कदम है।

1- WWE का रोमन रेंस को Elimination Chamber 2025 में वापस नहीं लाना गलत कदम था

Ad

Elimination Chamber 2025 इवेंट धमाकेदार रहा। फैंस शो से पहले रोमन रेंस को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे थे। ऐसा महसूस हो रहा था कि असली ट्राइबल चीफ का इवेंट में रिटर्न देखने को मिलेगा। उनके शो में आने का सेंस भी काफी हद तक बन रहा था। वो आकर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से बदला लेकर स्टोरी शुरू कर सकते थे। इसके साथ ही द रॉक भी शो में थे, तो रोमन वहां भी कोई किरदार निभा सकते थे।

WWE ने इन सभी चीजों के बावजूद रोमन रेंस की वापसी Elimination Chamber 2025 में नहीं कराई। इवेंट ब्लॉकबस्टर था लेकिन रोमन के आने से शो और भी बेहतर बन पाता। रेंस की वापसी 21 मार्च 2025 के लिए अनाउंस की गई है। ऐसे में अगर उसके पहले ही Elimination Chamber जैसे बड़े इवेंट में ट्राइबल चीफ आ जाते, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications