3 WWE Superstars जो WrestleMania 40 के खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक पर जा सकते हैं

WWE WrestleMania 40 के बाद किन सुपरस्टार्स को मिलेगा ब्रेक?
WWE WrestleMania 40 के बाद किन सुपरस्टार्स को मिलेगा ब्रेक?

WrestleMania: WWE WrestleMania 40 का सफल समापन हो गया है। देखा जाए तो ये अब तक का सबसे शानदार मेनिया था। कई लोगों का कहना है कि यह इतिहास में शो ऑफ शोज का सबसे ऐतिहासिक संस्करण था।

Ad

इस इवेंट में फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले। नाईट 1 में सबसे बड़ा मुकाबला द रॉक और रोमन रेंस का हुआ। दोनोंं का टैग टीम मैच में सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स से सामना हुआ। सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। बैकी लिंच, रिया रिप्ली, इयो स्काई और बेली जैसे बड़े सुपरस्टार्स भी एक्शन में दिखे। नाईट 2 में रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कोडी रोड्स ने किया।

देखा जाए तो हर साल मेनिया में कुछ पार्ट-टाइमर सुपरस्टार भी आते हैं। हालांकि, जो एक्टिव रेसलर हैं उन्हें भी दर्द और थकावट से लड़ने के लिए ब्रेक की जरूरत पड़ती है। इसका मतलब है कि WrestleMania के समापन के बाद कुछ परफॉर्मर ब्रेक ले लेंगे। ऐसे कुछ नाम हैं जो ऐसा ही करने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 40 के बाद अब कुछ समय के लिए टीवी से ब्रेक ले सकते हैं।

#3 पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Ad

WrestleMania 40 में रोमन रेंस दो बड़े मैचों का हिस्सा थे। नाईट 1 में उन्होंने द रॉक के साथ मिलकर मैच लड़ा। वहीं नाईट 2 में उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। हालांकि, कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर इतिहास रच दिया।

पिछले कुछ समय से रोमन रेंस एक पार्ट-टाइमर के रूप में ही काम कर रहे हैं। लिमिटेड शेड्यूल पर वो नज़र आए। अब ये संभावना नहीं है कि वो आने वाले हफ्तों में भी बने रहेंगे। इस बात का पता नहीं है कि रेंस अब कब वापसी करेंगे। ऐसा हो सकता है कि वो अपने ऐतिहासिक टाइटल रन के बाद लंबा ब्रेक ले रहे हों।

#2 पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

Ad

देखा जाए तो WrestleMania 40 में सबसे अच्छा काम सैथ रॉलिंस ने ही किया। नाईट 1 में कोडी रोड्स के साथ मिलकर उन्होंने द रॉक और रोमन रेंस का सामना किया। वहीं नाईट 2 में उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया। हालांकि, वो चैंपियनशिप रिटेन करने में नाकाम रहे। वहीं रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच हुए टाइटल मैच के दौरान भी वो नज़र आए।

रॉलिंस ने अभी तक इतना अच्छा काम किया है कि जरूर फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। रॉलिंस को अब टीवी पर समय ना देने के कुछ कारण भी हो सकते हैं। वो रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में नज़र नहीं आए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो अब ब्रेक लेने जा रहे हैं। उनके कॉन्ट्रैक्ट का मुद्दा भी चल रहा है। सबसे बड़ी बात है कि वो इंजरी से भी जूझ रहे हैं, इस वजह से उन्हें आराम की जरूरत है।

#1 WWE सुपरस्टार बैकी लिंच

Ad

बैकी लिंच यकीनन WWE इतिहास की सबसे महान विमेन रेसलर हैं। उन्होंने भी अपने पति सैथ रॉलिंस की तरह WrestleMania में बहुत सुर्खियां बटोरीं। लिंच ने विमेंस डिवीजन में अभी तक जो काम किया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

WrestleMania 40 में बैकी लिंच और रिया रिप्ली के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। बैकी को शानदार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी बात है कि Raw के लेटेस्ट एपिसोड में वो नज़र नहीं आईं। ऐसा लग रहा है कि वो भी अब कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications