WWE: पिछले कुछ सालों में बीयर्ड रखने का एक अलग ही ट्रेंड सेट हुआ है। युवाओं में बीयर्ड रखने का एक चलन सा शुरू हो गया है। क्लीन शेव के मुकाबले आज मेल बीयर्ड रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसमें WWE सुपरस्टार्स भी पीछे नहीं है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो कभी बीयर्ड रखते थे या फिर अभी वर्तमान में बीयर्ड के साथ नज़र आ रहे हैं।WWE में अगर आप वर्तमान रोस्टर को देखें तो कुछ ही सुपरस्टार्स ही ऐसे होंगे जो क्लीव शेव में नज़र आ रहे हैं। ज्यादातर सुपरस्टार्स बीयर्ड के रूप में नज़र आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 WWE सुपरस्टार्स और चौंकाने वाले बीयर्ड लुक के बारे में बात करेंगे।आप भी देखिए आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स बीयर्ड लुक में कैसे लग रहे हैं।#) WWE में 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीनाWWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन जॉन सीनाइसमें कोई शक नहीं है कि जॉन सीना सभी समय के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में से एक हैं। पिछले एक दशक में वह कंपनी का फेस रहे हैं। वर्तमान समय में वह अपना करियर हॉलीवुड में बना रहे हैं जिसके चलते WWE में वह काफी कम नज़र आते हैं।जॉन सीना के लुक की बात करें तो वह ज्यादातर समय क्लीन शेव में ही रहते हैं, लेकिन फैंस ने उन्हें बीयर्ड लुक में भी काफी पसंद किया है। नीचे ट्वीट में आप देख सकते हैं कि सीना बीयर्ड लुक भी काफी शानदार नज़र आ रहे हैं।THIS IS SO EPIC!!!! JOHN CENA SHOUTED ME OUT!!!! pic.twitter.com/I2xsfneuTj— ❌BEST GAMER IN THE WORLD❌ (@BestGamRnDaWrld) September 3, 2020जॉन सीना का WWE में आखिरी मुकाबला पिछले साल Crown Jewel 2023 में हुआ था और इसमें सोलो सिकोआ के खिलाफ उन्हें हार मिली थी। जॉन सीना WWE में दोबारा कब नजर आएंगे यह बताना मुश्किल है।#) पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनरपूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनरब्रॉक लैसनर ने साल 2012 में जब से WWE के मेन इवेंट सीन में वापसी की है तब से लेकर अब तक उनका धमाका जारी है। लैसनर को फैंस रिंग में हमेशा देखना पसंद करते हैं। वर्तमान में भले ही उनके WWE में न आने की अफवाहे चल रही हैं। हालांकि, बात करें उनके लुक तो वह भी सीना की तरह ज्यादातर क्लीन शेव में रहते हैं लेकिन जब वह UFC में थे तब उन्हें बीयर्ड लुक में देखा गया था। बीयर्ड में लैसनर किसी हॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।#) WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टनदोनों लुक में रैंडी जबरदस्त दिख रहे हैंWWE में रैंडी ऑर्टन ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें कंपनी बेबीफेस या हील किसी भी रूप में बुक कर सकती है और उस दोनों ही किरदार में उन्होंने यह साबित किया है कि क्यों उनकी गिनती कंपनी के मुख्य सुपरस्टार के रूप में होती है। रैंडी ऑर्टन के लुक की बात करें तो वह क्लीन शेव और बीयर्ड दोनों में ही काफी हद तक एक जैसे ही लग रहे हैं। उनके बीयर्ड लुक और क्लीव शेव लुक में कुछ खास अंतर नज़र नहीं आ रहा है।