3 WWE Superstars जिन्होंने Brock Lesnar को SummerSlam के मेन इवेंट में हराया हुआ है

Ujjaval
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर को कुछ रेसलर्स ने हराया है
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर को कुछ रेसलर्स ने हराया है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने समरस्लैम (SummerSlam) प्रीमियम लाइव इवेंट में ढेर सारे मैच लड़े हैं और उनका रिकॉर्ड इस शो में बेहतरीन रहा है। वो SummerSlam 2023 का भी हिस्सा बनेंगे, जहां उनका सामना अमेरिकन नाईटमेयर कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से होने वाला है।

Ad

ब्रॉक लैसनर ने कई बार इस बड़े शो को मेन इवेंट किया है और कुछ मौकों पर उन्हें हार भी मिली है। कई रेसलर्स ने लैसनर को SummerSlam के मेन इवेंट में मात दी है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को SummerSlam शो के मेन इवेंट में हराया हुआ है।

3- WWE SummerSlam 2015 में Brock Lesnar को The Undertaker ने हराया था

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच जबरदस्त दुश्मनी रही है। दोनों ही रेसलर्स ने कई बेहतरीन मैच फैंस को दिए हैं। SummerSlam 2015 में हुआ अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला मेन इवेंट में बुक किया गया था। इस मुकाबले का अंत काफी ज्यादा विवादित साबित हुआ था। मैच में एक समय आया था, जब अंडरटेकर ने टैपआउट कर दिया था लेकिन यह चीज़ रेफरी नहीं देख पाए।

दूसरी ओर अचानक बेल बज गई थी। इसी वजह से काफी कन्फ्यूजन पैदा हो गया। हालांकि, रेफरी ने मैच जारी रखा और इसी बीच अंडरटेकर ने द बीस्ट को लो-ब्लो दिया। उन्होंने लैसनर को सबमिशन में फंसाया और इसपर द बीस्ट फेडआउट हो गए। इसी के चलते अंडरटेकर को विवादित तरीके से जीत मिली।

2- सैथ रॉलिंस (SummerSlam 2019)

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच SummerSlam 2019 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। दोनों ही रेसलर्स यूनिवर्सल टाइटल के लिए आमने-सामने आए थे। इस मैच से पहले सैथ बुरी तरह चोटिल थे। इसके बावजूद उन्होंने द बीस्ट का सामना किया। उनका यह मैच तगड़ा साबित हुआ।

ब्रॉक लैसनर का डॉमिनेशन देखने को मिला। हालांकि, अंत में सैथ ने जबरदस्त मोमेंटम हासिल किया और उन्होंने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया। सैथ इसी के साथ अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे। यह सैथ के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक रही थी।

1- रोमन रेंस (SummerSlam 2018 और SummerSlam 2022)

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा इतिहास रहा है। दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में नज़र आ चुके हैं। SummerSlam 2018 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल टाइटल के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की कोशिश की लेकिन ब्रॉक ने ऐसा होने नहीं दिया। रोमन ने इस इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर लैसनर को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल जीत लिया था।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2022 को भी मेन इवेंट किया। दरअसल, दोनों ही रेसलर्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला था। ब्लडलाइन के द उसोज़ और पॉल हेमन की इंटरफेरेंस का फायदा रोमन ने उठाया। उन्होंने द बीस्ट को इस मैच में हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। लैसनर जैसे दिग्गज को SummerSlam में दो बार हराना काफी बड़ी बड़ी चीज़ है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications