WWE के लिए एक ऐसा समय आया जब उसे WCW (वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग) से कड़ी प्रतिद्वंदिता मिल रही थी और उस प्रतिद्वंदिता को 'मंडे नाईट वॉर्स' नाम दिया गया। मगर अब WCW की जगह AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) ने ले ली है, जिसने WWE की डेवलपमेंट ब्रांड NXT को अपना टारगेट बनाया हुआ है और इस नई प्रतिद्वंदिता को 'Wednesday Night Wars' नाम दिया गया है।AEW 2019 में हुई शुरुआत के बाद से ही रेटिंग्स के मामले में NXT से बेहतर साबित हो रहा है। इस कारण WWE ने मेन रोस्टर के कई बड़े सुपरस्टार्स को NXT में वापस भेजा था, जिससे व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हो सके, लेकिन उससे कंपनी को कुछ खास फायदा नहीं हो पाया।NXT में वापसी के बाद कई रेसलर्स को मुख्य सुपरस्टार होने का दर्जा दिया गया, जो आगे चलकर चैंपियन भी बने। लेकिन कुछ ऐसा भी रहे जो NXT में वापसी के बाद कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो मेन रोस्टर से NXT में वापसी के बाद चैंपियन बने और 2 जो चैंपियन नहीं बन पाए।WWE सुपरस्टार शार्लेट - NXT विमेंस चैंपियन बनींCharlotte showed up and officially challenges Rhea Ripley at WrestleMania 36 👀(via @WWE)pic.twitter.com/iBqliFq8cg— B/R Wrestling (@BRWrestling) February 17, 2020साल 2015 के जुलाई महीने में शार्लेट WWE मेन रोस्टर की फुल टाइम मेंबर बनी थीं। पिछले 6 सालों में शार्लेट अपने पिता रिक फ्लेयर के नक्शेकदम पर आगे बढ़ी हैं और अभी तक WWE में 12 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। काफी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आगे चलकर शार्लेट ही अपने पिता के 16 वर्ल्ड टाइटल्स के रिकॉर्ड को तोड़ेंगी।A year ago today, NXT Takeover In Your House took place! Io Shirai became NXT womens champion and Adam Cole retained the NXT title, plus alot of great matches happened as well! I enjoyed this takeover ngl it was a really good NXT PPV plus Io had a great reign as womens champ🔥🔥 pic.twitter.com/Zct033Er29— 𝕷𝖎𝖟𝖟𝖎𝖊💙 #RIPJoeyJordison😔 (@foxyhetfield) June 7, 2021खैर द क्वीन अब WWE की मुख्य विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं और 2020 में उन्होंने NXT में वापसी की थी। इस दौरान वो WrestleMania 36 में रिया रिप्ली को हराकर अपने करियर में दूसरी बार NXT विमेंस चैंपियन बनी थीं। कुछ महीने बाद NXT Takeover: In Your House के ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में आईओ शिराई ने शार्लेट और रिया रिप्ली को हराकर NXT विमेंस टाइटल अपने नाम किया था।