रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। द बिग डॉग ने 2012 में द शील्ड के साथ डेब्यू किया था और दो सालों तक टैग टीम डिवीजन में काम करने के बाद उनके सिंगल्स करियर की शुरुआत हुई। हमेशा से ही विंस मैकमैहन को रोमन रेंस पसंद थे और इसके चलते उन्हें WWE का अगला पोस्टर बॉय बनाने का निर्णय लिया गया।इसके बाद वो धीरे-धीरे जॉन सीना की जगह WWE में लेते गए। साथ ही अगले टॉप फेस बन गए। इसके बाद द बिग डॉग ने 4 बार रेसलमेनिया मेन इवेंट किया और कई बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। साथ ही वो बड़े-बड़े दिग्गजों का सामना करने के साथ ही उन्हें हरा भी चुके थे। जल्द ही कंपनी की मुख्य स्टोरीलाइन उनके इर्दगिर्द घूमने लगी। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दियाWWE ने जरूर उन्हें अपना पोस्टर बॉय बनाया लेकिन फैंस को रोमन रेंस पसंद नहीं थे। इसके चलते द बिग डॉग को जबरदस्त तरीके से बू मिलती थी। इसके बावजूद WWE ने रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में पुश देना जारी रखा। उस समय WWE के पास कुछ ऐसे स्टार थे जो आसानी से WWE के सबसे बड़े बेबीफेस बन सकते थे।इसलिए हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस की जगह WWE के बेहतर बेबीफेस बन सकते थे।3- रोमन रेंस की जगह डेनियल ब्रायन अच्छे विकल्प थे View this post on Instagram A post shared by Bryan Danielson (@bryanldanielson)WWE के पास डेनियल ब्रायन से बढ़िया कोई विकल्प नहीं था। डेनियल ब्रायन को 2014 में टॉप बेबीफेस के रूप में अपने करियर का सबसे बड़ा मोमेंट मिला था। इसके बाद भी फैंस उन्हें जबरदस्त सपोर्ट करते थे। खैर, चोट की वजह से वो 2014 से 2017 के दौरान ज्यादा रेसलिंग नहीं कर पाए।साथ ही उन्होंने रिटायर होने का निर्णय भी ले लिया था। फैंस उन्हें पसंद करते थे और वो हमेशा से ही अच्छे बेबीफेस रहे थे। WWE उन्हें रिटायरमेंट से वापस बुलाकर टॉप स्टार बना सकता था। अगर ब्रायन ज्यादा चोटिल नहीं होते तो रोमन की जगह वो कंपनी के मुख्य फेस बन सकते थे।ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें अचानक से निकालकर WWE ने सबको चौंका दिया था