3 WWE Superstars जो Roman Reigns के ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म करने के लिए Cody Rhodes से बेहतर विकल्प हो सकते थे

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को हराने के लिए कई अन्य विकल्प हो सकते थे
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को हराने के लिए कई अन्य विकल्प हो सकते थे

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन भले ही रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में खत्म हो गया हो, लेकिन फैंस अब भी उसे लेकर बात करते नहीं थक रहे हैं। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने रोमन रेंस के इस रन को WrestleMania XL की नाईट 2 में खत्म किया।

Ad

अगर यह कहा जाए कि ऐसा करने का माद्दा सिर्फ वह रखते हैं, तो शायद यह सही नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 नामों के बारे में बताने वाले हैं, जो रोमन रेंस की रन को खत्म करने के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे।

3- WWE सुपरस्टार गुंथर, रोमन रेंस को हराने के लिए अच्छे विकल्प रहते

Ad

WWE सुपरस्टार गुंथर का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन बेहद शानदार रहा है। यह बात और है कि वह इस टाइटल को WrestleMania XL में सैमी ज़ेन के हाथों हार बैठे थे। गुंथर 666 दिनों तक चैंपियन रहे और हमेशा शोज़ में मौजूद रहते थे, जो कि रोमन रेंस के बारे में नहीं कहा जा सकता है।

रोमन को जीत दर्ज करने के लिए अक्सर द ब्लडलाइन की मदद की जरूरत पड़ती थी जबकि गुंथर को अपने मैच के लिए अपने ग्रुप की जरूरत नहीं पड़ती थी। गुंथर किसी के भी साथ लड़कर फाइव स्टार मैच दे पाते हैं। वहीं उन्होंने Royal Rumble 2023 में कोडी रोड्स को कड़ी टक्कर दी थी और वह ऐसा रोमन रेंस के साथ भी कर सकते थे। गुंथर के पास रोमन रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत करने का दम था लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

2- WWE सुपरस्टार जे उसो

youtube-cover
Ad

जे उसो और रोमन रेंस कभी द ब्लडलाइन का हिस्सा हुआ करते थे। इसके बाद दोनों के बीच में चीजें बिगड़ी और उन्होंने SummerSlam 2023 में ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हिस्सा लिया। इसके दौरान रोमन रेंस को जीत मिली लेकिन जे उसो तब तक यह बात साबित कर चुके थे कि वह रोमन रेंस को टक्कर दे सकते हैं।

अगर कोडी रोड्स द्वारा रोमन रेंस को WrestleMania XL में ना हराया जाता, तो जे उसो इसके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते थे। फैंस ने WWE Raw में देखा कि कैसे वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बन गए हैं। ऐसे में यह बात तो स्पष्ट है कि कंपनी उन्हें मेन इवेंट स्टार मानती है और अगर रोड्स अपनी जीत दर्ज ना कर पाते, तो जे उसो यह करने के लिए बढ़िया विकल्प होते। उनके बीच स्टोरीलाइन तैयार करने में दिक्कत भी नहीं आती।

1- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

Ad

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने साथ ही मेन रोस्टर में एंट्री की थी। 2014 में रॉलिंस के धोखे के कारण इनके रास्ते अलग हो गए थे। अगर ध्यान से देखा जाए तो वह इकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप रन के दौरान हराने में असफल रहे हैं। यह मौका था Royal Rumble 2022 के दौरान, जहां रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे।

यह मैच डिसक्वालिफिकेशन में खत्म हुआ था। रॉलिंस ऐसे सुपरस्टार हैं, जो पहले भी कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं। अगर वह रोमन के खिलाफ होते, तो इस कहानी का एंटरटेनमेंट काफी अलग स्तर का होता जो सभी को बेहद पसंद आता। उनका काम, किरदार और स्टोरी के दौरान पुरानी बातों को लेकर आना इस पूरी स्टोरीलाइन को काफी मनोरंजक बना देता, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होती।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications