John Cena के अलावा 3 बड़े WWE Superstars जो जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका सकते हैं

WWE
जानिए इस लिस्ट में किन-किन बड़े WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Announce Retirement Soon: WWE Money in the Bank में इस बार जॉन सीना (John Cena) ने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि साल 2025 उनका आखिरी होगा। अब अगले साल जनवरी से उनका रिटायरमेंट टूर शुरू हो जाएगा। सीना इस समय हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं। समय मिलने पर ही वो WWE में कदम रखते हैं।

Ad

खैर सीना ने तो रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया और इस रेस में और भी स्टार्स शामिल हैं। आगे जाकर फैंस को कुछ और चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम सीना के अलावा उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस को चौंका सकते हैं।

#3 क्या WWE दिग्गज द रॉक करेंगे बड़ा ऐलान?

Ad

द रॉक हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनके पास WWE में रेगलुर काम करने लिए अब टाइम नहीं है। WrestleMania XL में इस साल उनका जबरदस्त प्रदर्शन फैंस को देखने को मिला था। नाईट 1 और 2 में द ग्रेट वन ने अपना जलवा बिखेरा था। खैर मौजूदा समय के हिसाब से देखा जाए तो रॉक का WWE में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ ही ड्रीम मैच बचा हुआ है।

उम्मीद के मुताबिक इन दोनों स्टार्स के साथ जल्द रॉक का मैच हो जाएगा। WrestleMania XL के बाद हुए रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में रॉक ने कहा था कि वो रोड्स के लिए वापसी करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच वन-ऑन-वन मैच की प्लानिंग की जा रही है। रेंस के साथ भी अगले WrestleMania या उससे पहले रॉक का मैच देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो द ग्रेट वन भी इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट का ऐलान बहुत जल्द कर सकते हैं।

#2 क्या पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस देंगे फैंस को बड़ा झटका?

Ad

पिछले चार साल रोमन रेंस के लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। हील के रूप में उनका जबरदस्त प्रदर्शन रहा। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की। देखा जाए तो रेंस के पास WWE में हासिल करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है।

रोमन कई बार हॉलीवुड में भी जाने की इच्छा जता चुके हैं। वो द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता की राह पर चल सकते हैं। अब पूरी दुनिया में वो प्रसिद्ध हो गए हैं। ऐसे में वो बहुत जल्द WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर हॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। रेंस अभी तक कुछ बड़ी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।

#1 WWE में ब्रॉक लैसनर के पास हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा

Ad

WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर अंतिम बार रिंग में नज़र आए थे। लैसनर का पिछले कुछ सालों में पार्ट-टाइम शेड्यूल ही देखने को मिला है। रेसलिंग की दुनिया में हासिल करने लिए उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। WWE में रहकर वो पैसों के साथ-साथ कई मुकाम हासिल कर चुके हैं।

इस साल की शुरूआत में द बीस्ट का नाम एक विवाद से भी जुड़ा। वहां से अभी तक उन्हें अभी हरी झंडी नहीं मिली है। उनके हाव-भाव देखकर लगता है कि वो ज्यादा समय तक रेसलिंग नहीं करना चाहते हैं। उम्मीद कम है कि वो लंबे समय तक एक्शन जारी रखेंगे। आने वाले कुछ समय में वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications