3 सुपरस्टार्स जो Roman Reigns के WWE SmackDown छोड़ने पर उनकी जगह ले सकते हैं

WWE SmackDown में रोमन रेंस की जगह कौन ले पाएगा (Photos: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस की जगह कौन ले पाएगा (Photos: WWE.com)

Replacement Roman Reigns SmackDown: WWE में पिछले काफी समय में बड़े बदलाव हुए हैं। रॉ (Raw) तीन घंटे की जगह अब दो घंटे का हो गया है। वहीं SmackDown अब FOX नेटवर्क की जगह USA नेटवर्क तथा NXT अब CW नेटवर्क पर आता है। हाल में यह खबरें आई थीं कि Raw के Netflix पर शिफ्ट होते समय रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो उनकी जगह SmackDown में कौन सा सुपरस्टार ले सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन सुपरस्टार्स बताने वाले हैं जो रोमन रेंस के WWE SmackDown छोड़ने पर उनकी जगह ले सकते हैं।

Ad

#3 ड्रू मैकइंटायर WWE SmackDown में रोमन रेंस की जगह एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं

Ad

Bad Blood 2024 में सीएम पंक के खिलाफ अपना Hell in a Cell मैच हारने वाले ड्रू मैकइंटायर इस समय टीवी से दूर हैं। वह पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं और बेहद सफल तथा फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार हैं। यह बात और है कि रोमन के बेबीफेस किरदार से उलट वह आखिरी बार एक हील किरदार कर रहे थे। अगर बात करें इस समय की तो वह अभी टीवी से दूर हैं और वह इसी तरह से थोड़ा और समय निकाल सकते हैं। Raw का Netflix पर शिफ्ट जनवरी 2025 में होना है और उस समय जब रोमन रेंस एकदम से गायब होंगे तो उस समय ड्रू मैकइंटायर उनकी जगह SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं और इस ब्रांड को आगे लेकर जा सकते हैं।

#2 सैथ रॉलिंस WWE SmackDown में बेहद अच्छे रहेंगे

Ad

WWE Raw के हालिया एपिसोड में द ब्लडलाइन के असली मेंबर्स और सोलो की तरफ से सैथ रॉलिंस को उनके WarGames मैच का हिस्सा बनने का ऑफर दिया गया था जिसको उन्होंने ठुकरा दिया था। रॉलिंस ने कहा कि वह तब ही रोमन के साथ नजर आएंगे जब वह उनका सर स्टॉम्प करना चाहेंगे। यह बताता है कि उनके मन में रोमन रेंस के लिए कितनी नफरत है। ऐसे में जब रोमन रेंस द विजनरी के शो पर नजर आएंगे तो इस बवाल से बचने के लिए रॉलिंस SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं। रॉलिंस ने Raw को अपने दम पर चलाया है और ऐसा ही कुछ SmackDown में भी कर सकते हैं।

#1 WWE SmackDown में दिखेगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर का जलवा?

एक समय पर ऐसी खबरें आई थीं कि Netflix सिर्फ रोमन रेंस को ही नहीं बल्कि वह अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को भी Raw का हिस्सा बनाना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो किंग जनरल गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के साथ SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं। गुंथर ने Raw में अपनी चैंपियनशिप रन से कई रेसलर्स और ढेरों फैंस का मनोरंजन किया है। इस बदलाव से अब वह SmackDown फैंस और वहां पर मौजूद रेसलर्स को भी आगे बढ़ने और बेहतर करने का मौका दे सकते हैं। यह देखना होगा कि क्या होता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications