3 सुपरस्टार्स जो WWE दिग्गज AJ Styles को रिटायर कर सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars can retire AJ Styles: एजे स्टाइल्स का WWE में बहुत बड़ा नाम है। वैसे रेसलिंग की दुनिया में उन्होंने साल 1998 में कदम रखा था। साल 2016 में WWE में आने से पहले ही स्टाइल्स ने अन्य प्रमोशन में काम कर खूब सफलता अर्जित कर ली थी। WWE में भी स्टाइल्स ने कई चैंपियनशिप अपने नाम की। वो फ्यूचर के हॉल ऑफ फेमर हैं। एजे इस समय 47 साल के हैं और वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। बहुत जल्द वो रिटायर हो जाएंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो स्टाइल्स को रिटायर कर सकते हैं।

Ad

#3 जॉन सीना और एजे स्टाइल्स दोनों साल 2025 में WWE से रिटायर हो सकते हैं

Ad

जॉन सीना भी WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वो हैं और उन्होंने एक दशक तक कंपनी को आगे बढ़ाने का काम किया। हॉलीवुड के भी वो बड़े स्टार बन चुके हैं। साल 2025 उनका WWE में आखिरी होगा। जुलाई में इस साल उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। एजे स्टाइल्स भी अगले साल रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो उनके आखिरी प्रतिद्वंदी के रूप में जॉन सीना को चुना जा सकता है और सीना उन्हें रिटायर करने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

#2 क्या WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को मिलेगा बड़ा मौका?

Ad

गुंथर WWE का बड़ा सुपरस्टार बनने की राह पर हैं। 666 दिनों तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में वो अच्छा काम कर रहे हैं। एजे स्टाइल्स को रिटायर करने का सौभाग्य गुंथर को भी मिल सकता है। गुंथर बनाम एजे स्टाइल्स बहुत ही धमाकेदार मैच होगा। दोनों की राइवलरी को अगर सही से बिल्ड किया गया तो मजा आ जाएगा। वहां से स्टाइल्स रिटायर होकर खुशी-खुशी अपने निजी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

#1 ब्रॉन ब्रेकर WWE के बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर हैं

ब्रॉन ब्रेकर इस समय फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। मेन रोस्टर में आए हुए ब्रेकर को ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उन्होंंने सभी का दिल जीत लिया है। हील के रूप में उनका काम शानदार है। एजे स्टाइल्स को रिटायर करने का मौका ब्रॉन ब्रेकर को भी दिया जा सकता है। एजे के साथ रिटायरमेंट मैच लड़कर ब्रेकर अपने करियर को शानदार बना सकते हैं। वैसे देखा जाए तो एजे और ब्रेकर का मुकाबला भी देखने लायक होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications