3 Superstars जो WWE SmackDown के ऐतिहासिक 1300वें एपिसोड में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं

WWE
WWE SmackDown का आगामी एपिसोड रहेगा जबरदस्त (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Return SmackDown 1300th Episode: WWE SmackDown का आगामी शो ऐतिहासिक रहेगा। नेब्रास्का से आयोजित होने वाले इस शो में कई स्टार्स एक्शन में दिखेंगे। इसी दिन 26 जुलाई को होने वाले एपिसोड को भी टेप किया जाएगा। 19 जुलाई को होने वाला SmackDown ऐतिहासिक होगा क्योंकि ब्लू ब्रांड का ये 1300वां एपिसोड होगा।

Ad

WWE के लिए ये दिन बहुत ही खास होगा। WWE द्वारा इस शो को स्पेशल बनाने के लिए कुछ सरप्राइज भी दिए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड के 1300वें एपिसोड में वापसी कर सकते हैं।

#3 क्या WWE सुपरस्टार जिमी उसो देंगे बड़ा सरप्राइज?

youtube-cover
Ad

WrestleMania 40 में जिमी उसो को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी के ऊपर खतरनाक अटैक किया। सिकोआ ने उन्हें ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद से अभी तक WWE रिंग में जिमी नज़र नहीं आए। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

SmackDown के 1300वें एपिसोड में जिमी की वापसी का इंतजार खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मेडिकल तौर पर वापसी के लिए मंंजूदी दे दी गई है। अगर वो आगामी एपिसोड में आकर सोलो सिकोआ से अपना बदला लें तो इसमें चौंकने वाली बात नहीं होगी। वैसे सभी को उम्मीद थी कि वो Money in the Bank 2024 में वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

#2 क्या WWE SmackDown में बॉबी लैश्ले करेंगे वापसी?

youtube-cover
Ad

ब्लू ब्रांड में King of the Ring टूर्नामेंट से पहले बॉबी लैश्ले को इंजरी आ गई थी। वो इसके बाद एक्शन से बाहर हो गए। WWE से गए हुए उन्हें भी लंबा समय हो गया है। बॉबी की अनुपस्थिति में SmackDown में बी-फैब और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स अपने दम पर रास्ता बना रहे हैं। हालांकि, लैश्ले की कमी जरूर खल रही है।

अब SmackDown के 1300वें एपिसोड में आकर बॉबी लैश्ले फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। इंस्टाग्राम पर अपने हालिया पोस्ट में बॉबी ने #titlechasing का इस्तेमाल किया था। ये कहीं ना कहीं उनकी वापसी का संकेत देता है। लैश्ले के लिए कंपनी में पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। अब उन्हें जबरदस्त अंदाज में वापसी कर फैंस को सरप्राइज देना चाहिए।

#1 क्या पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस करेंगे फैंस को खुश?

youtube-cover
Ad

सभी के दिमाग में इस समय एक ही सवाल है कि WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी। फैंस उनकी वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने का बाद से वो अभी तक रिंग में नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी है। वो अपने आपको ट्राइबल चीफ मान चुके हैं। अपने साथियों से वो खुद को एक्नॉलेज भी करा चुके हैं।

कुछ हफ्ते पहले सोलो ने पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक कर उन्हें ब्लडलाइन से बाहर कर दिया था। रेंस को भी अब वो ललकार चुके हैं। सभी का कहना है कि उनकी वापसी जरूर होनी चाहिए। SmackDown के 1300वें एपिसोड में रेंस आकर सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो ये सभी के लिए अच्छी बात होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications