WWE Superstar Contracts Set Expire 2025: WWE के साथ कई रेसलर्स हर साल नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं। टामा टोंगा (Tama Tonga) ने भी ऐसा पिछले साल किया था। वहीं कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जिनका कॉन्ट्रैक्ट कंपनी द्वारा रिन्यू नहीं किया जाता है और उन्हें रिलीज कर दिया जाता है। सोन्या डेविल (Sonya Deville) और बैरन कॉर्बिन के साथ हाल में यह हुआ था। वहीं ऐसे कई परफॉर्मर इस समय WWE के साथ काम कर रहे हैं जिनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल कंपनी के साथ खत्म हो रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ 2025 में खत्म होने वाला है।#3 ड्रैगन ली का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2025 में खत्म होगा View this post on Instagram Instagram Postड्रैगन ली ने 2022 में WWE के साथ साइन किया था। वह कुछ समय तक NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रहे, और उसके बाद उन्हें मेन रोस्टर का हिस्सा बना दिया गया। यहां वह SmackDown में LWO ग्रुप का हिस्सा बने जहां बाद में वह Raw में ड्राफ्ट कर दिए गए। उनके साथ इस समय रे मिस्टीरियो हैं। इस समय उनकी स्टोरी अमेरिका मेड के साथ चल रही है। यह बात और है कि ड्रैगन को टीवी पर मैच के उतने मौके नहीं मिलते हैं, जिसके वह हकदार हैं। अब जब 2025 में उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म होगा तो उसके बाद वह चाहें तो NJPW, AEW या फिर मेक्सिको के किसी प्रमोशन के साथ काम कर सकते हैं।#2 WWE स्टार कैरियन क्रॉस का कॉन्ट्रैक्ट 2025 में खत्म होगाWWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस के पास जो मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट है, वह इस साल गर्मी के मौसम में खत्म हो जाएगा। अब तक कंपनी ने उनके हुनर का इस्तेमाल सही से नहीं किया है। क्रॉस को मालूम है कि उनके पास ना सिर्फ मैच लड़ने का माद्दा है, बल्कि वह बढ़िया स्टोरी कर सकते हैं। इसके बावजूद कंपनी ने उनके आसपास के लोगों को उनसे दूर कर दिया। Wyatt Sick6 अब SmackDown का हिस्सा हैं, जबकि पॉल एलरिंग और ऑथर्स ऑफ पेन रिलीज कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर कैरियन को कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले सिर्फ बैकस्टेज सैगमेंट या सोशल मीडिया बाइट्स की जगह अच्छी स्टोरी का हिस्सा बनाया जाता है, तो यह सबके लिए फायदे का सौदा होगा।#1 WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स का इस साल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स का WWE कॉन्ट्रैक्ट WrestleMania 41 के बाद खत्म हो जाएगा। एजे जहां साल के सबसे बड़े शो में लोगन पॉल के साथ एक मुकाबले का हिस्सा हैं, तो वहीं उसके बाद के उनके करियर पर अभी सवाल मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय किसी को जानकारी नहीं है कि क्या उन्होंने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है, या फिर वह अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कह देंगे। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि वो और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर आमने-सामने आएंगे, लेकिन प्लान बदल गया। देखना होगा कि एजे 2025 में एजे के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।