3 WWE superstars जो अगले कुछ सालों में रिटायरमेंट लेते हुए फैंस को रुला सकते हैं

जानिए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम है?
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम है?

WWE: WWE पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और यहां काम करने वाले स्टार्स का नाम सभी की जुबान पर रहता है। कई सालों से WWE द्वारा फैंस को स्टोरीलाइन के तहत इंटरटेन किया जा रहा है। फैंस और सुपरस्टार्स के बीच एक तगड़ा इमोशन काम करता है।

Ad

फैंस हमेशा अपने चहेते सुपरस्टार्स को चीयर करते हैं। कुछ रेसलर्स ऐसे हैं जिनके लिए पूरी दुनिया पागल रहती है क्योंकि उन्होंने अपने काम से सभी को अपना दीवाना बनाया है। आने वाले कुछ सालों में कंपनी में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कुछ रेसलर्स WWE को अलविदा भी कह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन फेमस स्टार्स की बात करेंगे जो अगले कुछ सालों में रिटायरमेंट ले सकते हैं।

#3 पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस

Ad

साल 2012 में रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। देखा जाए तो पिछले एक दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार के तौर पर रेंस उभरे हैं। कंपनी ने उनके ऊपर भरोसा जताया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। अभी तक वो 6 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। WWE में लगभग सभी चीजें रेंस हासिल कर चुके हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान कई दिग्गजों को उन्होंने हराया। उनकी सफलता से एक बात पक्की है कि फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा

पिछले कुछ सालों में उन्होंने पार्ट-टाइम शेड्यूल के तौर पर काम किया है। रेंस के पास WWE में अब पाने के लिए कुछ नहीं है और इस लिहाज से देखा जाए तो वो आने वाले कुछ सालों में रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद वो अपना करियर हॉलीवुड में बना सकते हैं। कई बार इंटरव्यू में वो इस बात की इच्छा जता चुके हैं। एक बात तो तय है कि जब रोमन रिटायर होंगे तो फैंस की आंखों में आंसू जरूर होंगे।

#2 WWE दिग्गज जॉन सीना

Ad

जॉन सीना 47 साल के हो चुके हैं। WWE में अपने 20 साल के करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। लंबे समय तक वो कंपनी के फेस रहे। पिछले कुछ समय से वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। अब उनका पूरा फोकस हॉलीवुड में है। ऐसे में सीना अगले कुछ सालों में रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

कुछ इंटरव्यू में सीना कह चुके हैं कि अब वो WWE से रिटायरमेंट लेने के बारे में सोच सकते हैं। वैसे भी कंपनी में उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। 16 बार वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। सीना की पॉपुलैरिटी के बारे में आप सभी को पता है। पूरी दुनिया में उनके फैन हैं। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि जब वो रिटायरमेंट लेंगे तो फैंस का क्या हाल होगा।

#1 पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर

Ad

ब्रॉक लैसनर भी अब कम ही रिंग में नज़र आते हैं। लैसनर 46 साल की उम्र में भी जबरदस्त काम करते हैं। WWE में उनका भी पिछले कुछ समय से पार्ट-टाइम शेड्यूल ही देखने को मिला है। द बीस्ट के हाव-भाव को देखकर लगता है कि अब वो ज्यादा समय तक रेसलिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ सालों में वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

आपको याद होगा कि WrestleMania 36 के बाद ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट लेने का फैसला ले लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी कर ली थी। उनके मन में रिटायर होने का विचार अभी भी जरूर चल रहा होगा। इसलिए उम्मीद कम है कि वो ज्यादा समय तक रेसलिंग जारी रखेंगे। द बीस्ट को आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में जब वो रिटायर होंगे तो फिर फैंस का दुखी होना लाजिमी होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications