3 WWE Superstars जिन्हें साल 2024 में पुश नहीं दिया गया तो उनका करियर अधर में लटक सकता है

जानिए किन सुपरस्टार्स के ऊपर WWE ने ध्यान देना चाहिए?
जानिए किन सुपरस्टार्स के ऊपर WWE ने ध्यान देना चाहिए?

WWE Superstars: WWE में ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में तगड़ा काम चल रहा है। बैकस्टेज भी काफी अच्छा माहौल है। सभी सुपरस्टार्स को उनकी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में कई ऐसे WWE सुपरस्टार हैं जो सुर्खियों के हकदार थे लेकिन कभी नहीं आए।

Ad

कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे जिन्हें पुश देने की सख्त जरूरत थी लेकिन नहीं दिया गया। कंपनी को इसके कारण आलोचना भी झेलनी पड़ी। पिछले हफ्ते कंपनी ने एलए नाइट जैसे स्टार का King of The Ring टूर्नामेंट के तहत मुकाबला लाइव इवेंट में करा दिया। फैंस इस बात से निराश नज़र आए। Raw में जे उसो के खिलाफ इल्या ड्रैगूनोव की हार पर भी फैंस खुश नहीं दिखे। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें साल 2024 में पुश देने की सख्त जरूरत है।

#3 WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन

youtube-cover
Ad

लिव मॉर्गन ने लंबे अंतराल बाद इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी। 30वें नंबर पर एंट्री कर उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने कहा था कि वो बदला लेने के मूड से आईं हैं लेकिन ऐसा अभी तक कुछ दिखा नहीं।

विमेंस रॉयल रंबल, विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में लिव पीछे ही रहीं। पिछले महीने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बैटल रॉयल मैच हुआ था। वहां पर भी लिव को जीत नहीं मिली। लिव को आगे बढ़ने के लिए अब King and Queen of The Ring इवेंट में बैकी लिंच को हराकर टाइटल हासिल करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर उनका सिंगल्स रन खत्म हो सकता है। उनके करियर पर भी पूर्णविराम लग सकता है।

#2 WWE Raw में ब्रॉन्सन रीड दिखा सकते हैं अपनी पूरी क्षमता

youtube-cover
Ad

एक तरफ कहा जाता है कि ब्रॉन्सन रीड फ्यूचर के बड़े सुपरस्टार हैं और दूसरी तरफ उनका प्रयोग अच्छी तरह नहीं किया जाता है। WWE King and Queen of the Ring में रीड आईसी चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रहेंगे।

अब वक्त आ गया है कि कंपनी को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए। रीड को कंपनी ने पिछले दो WrestleMania इवेंट के लिए बुक नहीं किया। अपने साइज के हिसाब से वो कमाल का काम करते हैं लेकिन मेन रोस्टर में अभी तक उन्होंने टाइटल नहीं जीता है। साल 2024 में उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता जरूर मिलनी चाहिए। अब उन्हें तगड़ा पुश देकर आगे बढ़ाना चाहिए।

#1 एलए नाइट को बहुत जल्द WWE टाइटल जीतने की जरूरत है

Ad

एलए नाइट WWE यूनिवर्स के बीच बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन उनके पास दिखाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। Crown Jewel 2023 में उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को टक्कर दी थी। हालांकि, वो टाइटल जीतने में नाकाम रहे थे।

एजे स्टाइल्स ने पिछले महीने नाइट को हराकर Backlash France में कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया था। ये देखकर फैंस को भी गुस्सा आया था। नाइट ने मेन रोस्टर पर अभी तक कोई टाइटल हासिल नहीं किया है। अगर वो इस साल चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाए तो फिर फैंस का भरोसा उनके ऊपर से उठ सकता हैं। इससे जरूर नाइट के अच्छे करियर पर विराम लग सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications