Draft 2024: WWE ड्राफ्ट (Draft 2024) के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड द्वारा Draft की शुरुआत होगी और इसके बाद Raw में भी यह प्रक्रिया जारी रहने वाली है। कई सारे सुपरस्टार्स अपनी नई शुरुआत करते हुए अलग ब्रांड पर जा सकते हैं, तो कुछ अपने मौजूदा ब्रांड पर भी बने रह सकते हैं।WWE सालों से Draft का आयोजन कर रहा है और हर साल कुछ स्टार्स का ब्रांड बदलना चर्चा का विषय रहता है। इस बार भी कंपनी फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज दे सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका WWE Draft 2024 के दौरान दूसरे ब्रांड में जाना बहुत बड़ा सरप्राइज रहेगा।3- सैथ रॉलिंस का WWE SmackDown में जाना View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस अभी ब्रेक पर हैं लेकिन वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। वो अपने करियर के शुरुआती समय से ही Raw का ज्यादातर समय हिस्सा रहे हैं। बीच में एक बार वो SmackDown में ड्राफ्ट हुए थे लेकिन फिर वो दोबारा Raw का हिस्सा बन गए। द विजनरी Raw को अपना घर मानते हैं और उनका करियर मुख्य रूप से रेड ब्रांड में ही चला है।अब ड्राफ्ट 2024 के दौरान अगर सैथ अपना ब्रांड बदल लेते हैं और SmackDown का हिस्सा बनते हैं, तो यह फैंस के लिए बड़ा शॉक रहेगा। वैसे सैथ ने थोड़े समय पहले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को गंवाया है और उन्हें एक फ्रेश शुरुआत की जरूरत है। यही कारण है कि उन्हें SmackDown में भेजा सकता है और वो अपने कैरेक्टर में भी थोड़ा चेंज ला सकते हैं।2- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को छोड़कर जजमेंट डे का दूसरे ब्रांड में शामिल होना View this post on Instagram Instagram PostWWE ने हाल ही में ऐलान किया है कि ड्राफ्ट 2024 के दौरान चैंपियन अपने-अपने ब्रांड का ही हिस्सा रहेंगे। इसका सीधा अर्थ है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट Raw ब्रांड में ही बने रहेंगे। ऐसे में जजमेंट डे के सदस्यों पर अब संकट के बदल आ गए हैं। फैक्शन के बाकी सदस्यों के SmackDown में जाने के चांस रहेंगे।फिन बैलर, जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो ड्राफ्ट 2024 का हिस्सा बनने के लिए एलिजिबल हैं। ऐसे में WWE द्वारा फैंस को शॉक करने के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वो जजमेंट डे के बाकी सदस्यों को SmackDown में ड्राफ्ट कर सकते हैं। यह आसानी से 2024 के ड्राफ्ट एडिशन का सबसे बड़ा सरप्राइज बन सकता है।1- रोमन रेंस WWE Raw में ड्राफ्ट हो सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE ड्राफ्ट 2024 में रोमन रेंस भी हिस्सा बनने वाले हैं। WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस एक्शन से दूर हैं और वो संभावित तौर पर कुछ महीनों तक ब्रेक पर रहेंगे। रोमन रेंस इन सभी चीज़ों के बावजूद ड्राफ्ट का हिस्सा बनेंगे और जब वो वापसी करेंगे, तो चुने गए ब्रांड का हिस्सा बनेंगे। रोमन SmackDown का मुख्य फेस हैं और वो 5 साल से इस ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं। SmackDown में जब भी रोमन रेंस आते हैं, तो व्यूअरशिप बढ़ जाती है।इससे साफ होता है कि ब्लू ब्रांड ही असल में रोमन का घर है। कई लोगों को उम्मीद है कि वो SmackDown का ही हिस्सा रह सकते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद वो और ब्लडलाइन के सदस्य अगर Raw में ड्राफ्ट हो जाते हैं, तो यह फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। रोमन काफी लंबे समय तक चैंपियन रहे थे, अब WWE उन्हें टाइटल से दूर रखने और अपनी नई शुरुआत करने के लिए दूसरे ब्रांड में शामिल कर सकता है। रोमन ने बेबीफेस के तौर पर पहले Raw में काम किया है और यही चीज़ संभावित तौर पर दोबारा करते हुए नज़र आ सकते हैं।