WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड द्वारा ड्राफ्ट (Draft 2024) की शुरुआत होने वाली है। इसी के साथ दोनों शोज़ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। SmackDown के बाद ड्राफ्ट का दूसरा चरण Raw में आगे बढ़ता हुआ नज़र आएगा। ब्लू ब्रांड में फैंस को ड्राफ्ट द्वारा काफी उम्मीदें हैं।SmackDown में होने वाले ड्राफ्ट की पहली पिक उनकी ओर से होगी और Raw में होने वाले दूसरे चरण में रेड ब्रांड पहली पिक लेगा। दोनों शोज़ के अलग-अलग ड्राफ्ट पूल भी रिलीज कर दिए गए हैं। हमेशा ही ड्राफ्ट की पहली पिक बनना सम्मान की बात होती है और इस बार भी यह बड़ा मौका किसी टॉप स्टार को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो SmackDown में पहले नंबर पर चुने जा सकते हैं।3- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और उनका ब्लडलाइन फैक्शन View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और द ब्लडलाइन फैक्शन असल में ब्लू ब्रांड का मुख्य आकर्षक का केंद्र है। SmackDown में होने वाले पहले चरण में रोमन रेंस शामिल हैं। ट्राइबल चीफ के साथ-साथ पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को भी ड्राफ्ट किया जाएगा। जिस शो में रेंस जाएंगे, उसी शो में इन तीनों रेसलर्स की भी एंट्री देखने को मिलने वाली है। SmackDown ब्रांड को पिछले कुछ सालों में रोमन द्वारा बहुत फायदा हुआ है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर निक एल्डिस, रोमन रेंस को अपने ब्रांड का हिस्सा बनाए रख सकते हैं। Raw ब्रांड भी रोमन को अपने साथ जोड़ना चाहेगा लेकिन क्योंकि पहली पिक चुनने का हक SmackDown के पास होगा, तो फिर उनके द्वारा रोमन और उनके साथियों को सबसे पहले चुना जा सकता है।2- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। अभी रॉलिंस चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन कुछ हफ्तों बाद उनकी वापसी हो सकती है। सैथ 2016 के ड्राफ्ट में Raw की पहली ड्राफ्ट पिक बने थे। कुछ ऐसा ही 2024 में हो सकता है। SmackDown द्वारा सैथ को अपने साथ जोड़ा जा सकता है।रोमन रेंस पार्ट टाइमर के तौर पर काम करते हैं और उनकी निक एल्डिस के साथ थोड़ी अनबन भी रही है। ऐसे में वो रेंस को नज़रअंदाज करते हुए विजनरी को अपने साथ जोड़ सकते हैं। सैथ का ज्यादातर करियर Raw में बीता है और अब उन्हें SmackDown द्वारा पहले स्थान पर चुनकर ब्रांड को संभालने का बड़ा भार सौंपा जा सकता है। सैथ जरूर ब्लू ब्रांड को लीड करना पसंद करेंगे और उनके रहते हुए सुपरस्टार्स को बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।1- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन को WWE में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं और वो कंपनी के सबसे बड़े दिग्गजों में गिने जाते हैं। रैंडी ड्राफ्ट के पहले चरण का हिस्सा हैं, जो SmackDown में होने वाला है। द वाइपर को SmackDown और Raw दोनों ब्रांड के जनरल मैनेजर अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। रैंडी का इन-रिंग वर्क और स्टोरीलाइन फैंस को बहुत पसंद आती है। इसी वजह से SmackDown द्वारा उन्हें पहले स्थान पर चुना जा सकता है।रैंडी ऑर्टन को SmackDown में जोड़ने से ब्रांड की व्यूअरशिप में फायदा होगा। उन्हें फैंस हमेशा ही शो में देखना चाहते हैं। अगर निक एल्डिस चाहे, तो रोमन और सैथ के बजाय अनुभवी सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन को अपने साथ जोड़कर ब्रांड की एक फ्रेश शुरुआत दे सकते हैं। ऐसा करने से निक काफी चर्चा का विषय बनेंगे और रैंडी ऑर्टन का कद बतौर बेबीफेस सुपरस्टार बढ़ेगा। यह रैंडी के लिए सम्मान की बात भी होगी कि उन्हें ड्राफ्ट की पहली पिक बनाया जा रहा है।