जानिए कौन से 3 बड़े WWE Superstars हैं जिन्हें भारतीय फैंस कभी हारते हुए नहीं देखना चाहते 

WWE
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Indian Fans Never want to see lose: WWE समेत अन्य सभी प्रो रेसलिंग प्रमोशंस में स्टोरीलाइंस पर काम किया जाता है, जिन्हें फैंस के लिए अधिक से अधिक मनोरंजक बनाने की कोशिश की जाती है। कुछ रेसलर्स को इस तरह से पुश दिया जाता है कि वो कुछ समय बाद फैंस के हीरो बन जाते हैं, वहीं कुछ विलेन के तौर पर आगे बढ़ते हैं।

Ad

समय बीतने के साथ WWE के भारतीय फैंस की संख्या भी बढ़ती रही है और कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें भारत के लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जिन्हें भारतीय प्रो रेसलिंग फैंस बिल्कुल भी हारते नहीं देखना चाहते।

#)WWE सुपरस्टार रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस ने साल 2012 में द शील्ड के मेंबर के तौर पर अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और कुछ साल बाद वो कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनकर उभरे। कुछ ही सालों में वो कंपनी के फेस बन चुके थे, लेकिन इसके बावजूद कई मौकों पर उन्हें बू किया जा रहा था।

आखिरकार उन्होंने साल 2020 में हील किरदार में रिटर्न किया, जो आगे चलकर प्रो रेसलिंग यूनिवर्स के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बना। ट्राइबल चीफ चाहे अभी विलेन का किरदार निभा रहे हों, लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में इजाफा ही हुआ है।

खासतौर पर भारत में उनके लाखों फैंस मौजूद हैं, जो उनके एक भी मैच और सैगमेंट को मिस नहीं करते। उन्हें लोग हील किरदार में भी बहुत पसंद करते हैं। वो इतने बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं कि उनकी हार हमेशा फैंस को बहुत चौंका देती है।

#) WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन

Ad

रैंडी ऑर्टन के WWE डेब्यू को 20 साल से ज्यादा हो गए हैं। वो इस प्रमोशन के इतिहास के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें बेबीफेस किरदार में भी काफी पसंद किया है। मौजूदा समय में वो ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के साथ दिखाई दे रहे हैं।

द वाइपर WWE में अपना एक अलग रुतबा कायम कर चुके हैं और 14 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। उनका 40 से भी ज्यादा की उम्र में किसी युवा रेसलर की तरह परफॉर्मेंस देना दर्शाता है कि फैंस उन्हें इतना पसंद क्यों करते हैं। मौजूदा समय में जब भी उन्हें हार मिलती है तो भारतीय फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

#)पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना

Ad

जॉन सीना ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक फैंस के दिलों पर राज किया था और आज भी दुनिया के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय रेसलर्स में से एक बने हुए हैं। जॉन समय-समय पर भारतवासियों को त्योहारों पर शुभकामनाएं देते रहते हैं, जिससे उनकी भारतीय फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है।

हालांकि जॉन अब अपने हॉलीवुड करियर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, लेकिन अभी भी समय-समय पर मैच लड़ने के लिए वापस आते रहे हैं। जॉन के केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में लाखों फैंस हैं और काफी लोग उन्हें अपना हीरो मानते आए हैं, इसलिए उनकी हार हमेशा फैंस को निराश कर देती है। जॉन सीना ने पिछले साल भारत में आकर एक टैग टीम मैच भी जीता था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications