3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Jacob Fatu अपना अगला निशाना बना सकते हैं

WWE सुपरस्टार जेकब फाटू के पास विरोधियों की कमी नहीं है (Photos: WWE.com)
जेकब फाटू के पास विरोधियों की कमी नहीं है (Photos: WWE.com)

Stars Jacob Fatu Can Feud Next: WWE सुपरस्टार जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) को Saturday Night's Main Event में धराशाई कर दिया। उन्होंने मैच के बाद भी अपने विरोधी पर हमला जारी रखा था। इस परिणाम के बाद एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि द समोअन वेयरवुल्फ अब किस रेसलर को अपना निशाना बनाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें WWE सुपरस्टार जेकब फाटू अगला निशाना बना सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस को अगला निशाना बना सकते हैं WWE सुपरस्टार जेकब फाटू

Ad

जेकब फाटू जब से 21 जून 2024 को हुए SmackDown एपिसोड में डेब्यू करते हुए WWE का हिस्सा बने हैं, वह तब से ही बेहद खतरनाक नजर आए हैं। उनकी ताकत के आगे तो खुद रोमन रेंस 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में कमजोर दिखाई दिए थे। अब चूंकि द समोअन वेयरवुल्फ ने मॉन्स्टर अमंग मैन ब्रॉन स्ट्रोमैन को भी धूल चटा दी है, तो उनका अगला निशाना असली ट्राइबल चीफ हो सकते हैं। इसके पीछे का एक बड़ा कारण Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को मिली हार हो सकती है। इसका बदला लेने के लिए ही पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन, रोमन रेंस पर निशाना साध सकते हैं।

#2 कोडी रोड्स पर निशाना साधते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं जेकब फाटू

Ad

जेकब फाटू को खुद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स 6 सितंबर 2024 को हुए SmackDown एपिसोड में अपनी चैंपियनशिप के लिए मौका देने की बात कह चुके हैं। यह 13 सितंबर 2024 को स्टील केज मैच में सोलो सिकोआ के खिलाफ द अमेरिकन नाइटमेयर द्वारा टाइटल डिफेंड करने से पहले वाला एपिसोड था। फैंस यह मानते हैं कि पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन के पास सिंगल्स रेसलर वाली काबिलियत है। ऐसे में अगर द ब्लडलाइन मेंबर, पूर्व AEW सुपरस्टार के इस चैलेंज को आधार मानकर उन्हें निशाना बनाते हैं, तो उससे एंटरटेनमेंट होना तय है।

#1 सोलो सिकोआ को निशाना बनाकर द ब्लडलाइन से बाहर कर सकते हैं WWE सुपरस्टार जेकब फाटू

सोलो सिकोआ के लिए हाल फिलहाल का समय अच्छा नहीं रहा है। वह ना सिर्फ Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन रेंस के हाथों हार गए थे बल्कि वह 17 जनवरी 2024 को SmackDown में जब वापस आए, तो फैंस ने उन्हें बहुत बू किया। इसके चलते स्ट्रीट चैंपियन बिना कुछ बोले ही चले गए थे। जेकब फाटू भी इस चीज से हैरान थे। यह संभव है कि वह इस बात को समझ जाएं कि वो कमजोर है और खुद सिंगल्स मैच हार चुके हैं, ऐसे सोलो सिकोआ उनके लीडर नहीं हो सकते हैं। इस एहसास के बाद जेकब फाटू द्वारा नए ब्लडलाइन लीडर पर हमला किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications