WWE Superstars Whose Life Partner Part AEW: WWE और AEW मौजूदा समय में रेसलिंग जगत के दो सबसे बड़े प्रमोशन हैं। इन दोनों कंपनियों में कई बड़े रेसलर्स काम करते है। कई सारे पूर्व WWE रेसलर्स ने AEW में कदम रखा, तो कुछ AEW रेसलर्स अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ट्रिपल एच (Triple H) के नेतृत्व में काम कर रहे प्रमोशन का हिस्सा बन गए।दोनों ही कंपनियों में कुछ कपल्स हैं, जिनके बारे में फैंस को पता होगा। WWE में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की जोड़ी काफी फेमस है। दूसरी ओर AEW में जॉन मोक्सली और रैने पकेट की जोड़ी फैंस को पसंद आती है। कुछ ऐसे भी WWE रेसलर्स हैं, जिनके साथी AEW का हिस्सा हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके जीवनसाथी इस समय AEW का हिस्सा बने हुए हैं।3- WWE सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा के पति AEW का हिस्सा हैं View this post on Instagram Instagram Postज़ेलिना वेगा इस समय WWE का हिस्सा हैं और वो Raw ब्रांड में नज़र आ रही हैं। LWO फैक्शन की सदस्य के रूप में वेगा ने अभी तक अच्छा काम किया है। वो मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि वेगा की शादी पूर्व WWE सुपरस्टार मालाकाई ब्लैक से हुई है, जो इस समय AEW का हिस्सा हैं।मालाकाई पहले WWE में एलिस्टर ब्लैक नाम से काम करते थे लेकिन बाद में उन्हें कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया। ब्लैक इस समय AEW के टैग टीम डिवीजन का अहम हिस्सा हैं। वो बडी मैथ्यूज़, जूलिया हार्ट और ब्रोडी किंग के साथ मिलकर AEW में काम कर रहे हैं। उनके फैक्शन का नाम हाउस ऑफ ब्लैक है। वेगा और ब्लैक दोनों ही अलग-अलग कंपनी का हिस्सा जरूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर साथ में काफी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।2- WWE सुपरस्टार मीचीन के जीवनसाथी कीथ ली AEW में हैं View this post on Instagram Instagram Postमीचीन और कीथ ली की जोड़ी के बारे में फैंस को जरूर पता होगा। दोनों एक समय पर साथ में WWE का हिस्सा थे लेकिन फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद मीचीन की WWE में वापसी हो गई थी लेकिन कीथ ली ने AEW में कदम रख लिया। दोनों ने फरवरी 2022 में शादी कर ली थी।All Elite Wrestling में कीथ का रन काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ है। ROH में भी कीथ छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वो AEW में सिर्फ एक बार टैग टीम चैंपियन बनने में सफल हुए हैं। दूसरी ओर मीचीन OC फैक्शन का हिस्सा हैं और मौजूदा समय में SmackDown ब्रांड में नज़र आ रही हैं। उनकी यहां पर अभी नाया जैक्स के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है।1- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली के पति बडी मैथ्यूज़ AEW का हिस्सा हैं View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ दोनों के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को बहुत अच्छे से पता होगा। दोनों ऑस्ट्रेलिया से हैं और वो काफी समय से साथ हैं। पिछले साल दोनों ने सगाई कर ली थी और हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी शादी हो गई है। रिया और बडी अलग-अलग कंपनी का हिस्सा हैं।रिया रिप्ली मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो चोट के कारण एक्शन से जरूर दूर हैं लेकिन लगातार चर्चा का विषय रहती हैं। दूसरी ओर बडी मैथ्यूज़ AEW में हाउस ऑफ ब्लैक के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। वो पहले WWE का हिस्सा थे लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिल पाई। AEW में भी बडी का उपयोग उनके टैलेंट के हिसाब से नहीं हुआ है।