Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 की स्टोरीलाइंस का बिल्ड-अप चरम पर है और इस बीच द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन पर भी सबकी नज़रें टिकी हुई हैं। आखिरकार इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है।ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें रोमन का ट्राइबल चीफ पद भी दांव पर लगा होगा। स्टोरीलाइन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो इस भाइयों की लड़ाई में इंटरफेयर कर सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns vs जे उसो मैच में दखल दे सकते हैं।#)WWE SummerSlam में Roman Reigns vs Jey Uso मैच को दिलचस्प बना सकता है Solo Sikoa का इंटरफेरेंस?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#SmackDown #WWE pic.twitter.com/1INI9meBea5511👀👀#SmackDown #WWE pic.twitter.com/1INI9meBeaद उसोज़ पहले ही Roman Reigns का साथ छोड़ चुके हैं, वहीं कई बार सोलो सिकोआ के भी ट्राइबल चीफ से अलग होने के संकेत दिए गए हैं। SmackDown के हालिया एपिसोड की बात करें तो मेन इवेंट में जब रोमन ने जे उसो के साथ हाथ मिलाया तो सोलो सिकोआ चौंक उठे थे।पिछले कुछ समय में सिकोआ ही रोमन को जीत हासिल करने में मदद करते आए हैं। वहीं ब्लू ब्रांड में सिकोआ, जे पर अटैक करना चाहते थे लेकिन ट्राइबल चीफ ने उन्हें रोक लिया। दूसरी ओर मौके का फायदा उठाकर जे ने अपने सगे भाई पर सुपरकिक लगा दी थी। संभव है कि इसी सुपरकिक का बदला लेने के लिए सिकोआ इस मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। वहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिकोआ भी रोमन को धोखा देकर द उसोज़ के साथ आने वाले हैं।#)जिमी उसोWWE Business@wwebusiness1Jey Uso wants a match with Roman Reigns after Tribal Court chaos leaves Jimmy Uso injured!.#SmackDown #WWEBusiness pic.twitter.com/2u6yqULFBP" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/2u6yqULFBP" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/2u6yqULFBP" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/2u6yqULFBPJey Uso wants a match with Roman Reigns after Tribal Court chaos leaves Jimmy Uso injured!.#SmackDown #WWEBusiness pic.twitter.com/2u6yqULFBP" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/2u6yqULFBP" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/2u6yqULFBP" target="_blank" title="tweet-url" rel="noopener noreferrer">pic.twitter.com/2u6yqULFBPMoney in the Bank 2023 में Roman Reigns और सोलो सिकोआ की टीम को द उसोज़ के खिलाफ टैग टीम मैच में हार मिली थी। उसके बाद एक SmackDown एपिसोड में रोमन और सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो का इतना बुरा हाल किया कि उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था।उसके बाद जिमी को टीवी पर नहीं देखा गया है, जिससे उम्मीद बढ़ने लगी है कि SummerSlam 2023 में उनकी वापसी को सरप्राइज़ एलीमेंट के रूप में बुक किया जा सकता है। चूंकि ट्राइबल चीफ के पास सिकोआ के रूप में साथी मौजूद होगा, लेकिन जे उसो अकेले पड़ गए हैं। वहीं मैच में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो सकती है और तभी जिमी वापसी कर सबको चौंका सकते हैं।#)रिकिशी वापसी कर परिस्थिति को अपने हाथों में लेंगे? View this post on Instagram Instagram Postकाफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि रिकिशी WWE में वापसी कर द ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच चल रही अनबन को संभालने की कोशिश कर सकते हैं। हाल ही में उनसे वापसी के संबंध में सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए ना तो उन्होंने हामी भरी और ना ही इनकार किया। उनकी ऐसी प्रतिक्रिया से उनके वापस आने की खबरों को ज्यादा तूल मिला है।जब SummerSlam में Roman Reigns और जे उसो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और खासतौर पर ट्राइबल चीफ की माला के लिए लड़ रहे होंगे, तभी रिकिशी रिटर्न करते हुए स्थिति परिस्थिति को अपने हाथ में ले सकते हैं। हालांकि ऐसा होने की संभावना कम हैं लेकिन रिकिशी का खुद को ट्राइबल चीफ कहना भी सरप्राइज़ मोमेंट बन सकता है।