3 दिग्गज WWE Superstars जो Money in the Bank 2023 का हिस्सा नहीं हैं लेकिन SummerSlam में जरूर नज़र आ सकते हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर Money in the Bank का हिस्सा नहीं हैं
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर Money in the Bank का हिस्सा नहीं हैं

Money in the Bank 2023: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) इवेंट के लिए लगभग सभी मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इस शो में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं और धमाकेदार मुकाबले बुक किए जाने वाले हैं। Money in the Bank के बाद WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2023) रहेगा।

Ad

कुछ ऐसे बड़े रेसलर्स हैं, जो Money in the Bank 2023 में नज़र नहीं आ रहे हैं। हालांकि, वो समर के सबसे बड़े शो का जरूर हिस्सा बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो Money in the Bank 2023 का हिस्सा नहीं हैं लेकिन SummerSlam में जरूर नज़र आ सकते हैं।

3- WWE Money in the Bank 2023 का हिस्सा नहीं हैं Brock Lesnar

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर WWE में पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं और इसी वजह से कम मौकों पर दिखाई देते हैं। हालांकि, लैसनर ने साल 2023 में अभी तक हुए सभी इवेंट्स में हिस्सा लिया है। Money in the Bank असल में 2023 का पहला ऐसा बड़ा इवेंट रहेगा, जिसे लैसनर मिस करने वाले हैं।

SummerSlam कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है और ऐसे में WWE जरूर यहां द बीस्ट की स्टार पावर का इस्तेमाल करना चाहेगा। साथ ही कोडी रोड्स के साथ उनकी दुश्मनी अभी पूरी नहीं हुई है। लैसनर को रोड्स की ओर से तीसरे मैच के लिए पहले ही चैलेंज मिल गया है। ऐसे में लैसनर जरूर SummerSlam 2023 में कोडी के खिलाफ नज़र आ सकते हैं।

2- बॉबी लैश्ले

youtube-cover
Ad

बॉबी लैश्ले पिछले कुछ हफ्तों से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। इसी वजह से Money in the Bank के लिए वो किसी के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, लैश्ले अब MITB के बाद SmackDown में वापसी कर सकते हैं। वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं।

ऐसे में WWE उन्हें SummerSlam 2023 का हिस्सा बनाना चाहेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लैश्ले की दुश्मनी ब्रे वायट के साथ दोबारा शुरू हो सकती है। ऐसे में आने वाले समय में वायट वापसी करते हुए लैश्ले पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच SummerSlam के लिए मैच तय हो सकता है।

1- ऐज

youtube-cover
Ad

ऐज को WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। Hall of Famer पिछले कुछ सालों से लगातार WWE के बड़े शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं। Money in the Bank 2023 के लिए WWE ने उन्हें बुक नहीं किया है। ऐसे में वो सीधा अब SummerSlam में लड़ने के लिए वापसी कर सकते हैं।

WWE ने उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट किया है। इस ब्रांड में ऐज के लिए कई अच्छे और नए विरोधी मौजूद हैं। वो किसी ऐसे स्टार से लड़ने का निर्णय ले सकते हैं, जिनके खिलाफ उनका रिंग में अभी तक मुकाबला नहीं हुआ है। रेटेड-आर सुपरस्टार ने बता दिया है कि अभी वो अपने करियर के अंतिम समय पर हैं। ऐसे में WWE उन्हें जरूर ज्यादा से ज्यादा फ्रेश विरोधी देने की कोशिश करने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications