WWE का इस हफ्ते का रॉ (Raw) एपिसोड इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। शो को रोमांचक बनाने का प्रयास उतना सफल होता हुआ नहीं दिखा क्योंकि फैंस ने हाल में रिलीज किए गए सुपरस्टार के नाम का चैंट किया। इस बात में दोराय नहीं कि WWE इस समय सवालों के घेरे में है और फैंस इस भावना को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर रहे हैं।ब्रे वायट का जाना फैंस को समझ में नहीं आ रहा है और अब तो सीएम पंक के साथ साथ ब्रे वायट के नाम का भी चैंट होने लगा है। WWE ने एक प्रयास किया कि वो इस हफ्ते के शो को रोमांचक बनाए पर वो ना सिर्फ उसमें नाकाम रही बल्कि वो फैंस के गुस्से को कंट्रोल कर पाने में भी असफल रही।इस असफलता में उन रेसलर्स ने भी साथ दिया जिन्होंने कमतर प्रदर्शन किया। रेसलिंग में इन दिनों हर रेसलर की उपस्थिति और गैरमौजूदगी को बेहद ध्यान से देखा जाता है। अगर कोई रेसलर दूर है तो उसके पीछे क्या कारण होगा और अगर कोई वापसी कर रहा है तो उसने किस कारण से वापसी की होगी जैसे सवाल फैंस के मन में आते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो इस हफ्ते वापसी करते हुए नजर आए जबकि कुछ अन्य नदारद रहे।#6 वापसी की: WWE सुपरस्टार रिकोशेB-E-A-UTIFUL!@KingRicochet#WWERaw pic.twitter.com/VkZA2txDeO— WWE (@WWE) August 3, 2021रिकोशे एक हाई फ्लायर हैं और उन्हें फैंस ने यूएस चैंपियनशिप वाली कहानी में देखा था लेकिन वो पिछले कुछ हफ्तों से गायब थे। इसके पीछे कोई कारण या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था जो काफी हैरान करने वाली बात है। रेसलिंग में इन्हें काफी पसंद किया जाता है और फैंस भी इन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।इस हफ्ते इन्होंने उस समय एंट्री की जब द मिज़ और जॉन मॉरिसन के मिज़ टीवी सेगमेंट के दौरान डेमियन प्रीस्ट पर शेमस ने अटैक किया। ये अपनी हाई फ्लाइंग मूव हिट करते हुए नजर आए जो एक अच्छी बात है। इसका मतलब है कि वो फिट हैं और जल्द ही रिंग में एवं चैंपियनशिप वाली कहानी का भी हिस्सा बन सकते हैं।But like HOW?!@TheRealMorrison@KingRicochet#WWERaw pic.twitter.com/WPfrvRxS3M— WWE (@WWE) August 3, 2021