3 WWE Superstars जिन्हें रियल लाइफ में सस्पेंड किया गया

WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस

WWE ने 2021 में दिग्गज सुपरस्टार और पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को स्मैकडाउन (SmackDown) में सस्पेंड कर दिया था। लैसनर को साथी सुपरस्टार्स और WWE ऑफिशियल्स पर अटैक करने के कारण सस्पेंड किया गया है। एडम पीयर्स ने ऐलान किया था कि उन्हें अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किया।

Ad

हालांकि जल्द ही लैसनर का सस्पेंशन हटाया गया और उन्होंने आगे चलकर WWE चैंपियनशिप भी जीती। WWE को लंबे समय से फॉलो कर रहे फैंस इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर कंपनी में कोई सुपरस्टार्स नियमों को तोड़ता है तो उसे कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। कई बार सुपरस्टार्स को 30 दिन या फिर कुछ महीने के लिए भी सस्पेंड किया जाता है।

इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें रियल लाइफ में सस्पेंड किया गया।

3. WWE के पूर्व सुपरस्टार क्रिस जैरिको

youtube-cover
Ad

WWE के पूर्व दिग्गज सुपरस्टार क्रिस जैरिको को साल 2012 में 30 दिनों के सस्पेंड किया गया था। उन्हें साओ पाउलो में WWE के लाइव इवेंट में ब्राजील के झंडे का अपनाम करने का दोषी पाया गया था जिसके चलते कंपनी ने उन्हें सस्पेंड किया। कंपनी को जैरिको के इस एक्ट के बाद अपने ब्राजीलियन फैंस से माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वर्तमान में क्रिस जैरिको AEW का हिस्सा हैं और वो वहां पर काफी शानदार काम कर रहे हैं।

Ad

2. WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी

Ad

WWE Raw में भले ही ऑस्टिन थ्योरी को काफी अच्छा पुश मिल रहा है, लेकिन आपको बता दें कि WWE पहले सस्पेंड कर चुकी है। रेसलिंग के जानकर डेव मैल्टजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया था कि ऑस्टिन थ्योरी को सस्पेंड किया गया है लेकिन WWE द्वारा कोई ऐलान नहीं किया गया था। ऑस्टिन थ्योरी को सबसे पहले जब मेन रोस्टर में शामिल किया गया था, तो उन्हें WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ रखा गया था।

हालांकि उन्हें सस्पेंड किया गया और ऑस्टिन थ्योरी लगभग एक महीने से WWE टीवी पर नज़र नहीं थे। इसके बाद वो वापस NXT का हिस्सा बन गए और जॉनी गार्गाना के साथ नजर आने लगे। इस बीच उन्हें RAW रोस्टर में ड्राप्ट किया गया। अब विंस मैकमैहन के साथ स्टोरीलाइन में शामिल होने का फायदा पूरी तरह से ऑस्टिन थ्योरी को हो रहा है।

1. WWE सुपरस्टार रोमन रेंस

Ad

2016 में द बिग डॉग यानी रोमन रेंस को वैलनैस पॉलिसी तोड़ने के चलते 30 दिन के लिए सस्पेंड किया गया था। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर मांफी भी मांगी और कहा कि,"मैं अपने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों से मांफी चाहता हूं। मैंने गलती की है तो इसका भुगतान भी मुझे ही करना पड़ेगा।"

रोमन ने कुछ प्रतिबंधिंत दवाइयों का सेवन किया था जिसके चलते उनपर बैन लगाया गया था। इसके कुछ साल बाद रोमन का नाम फिर सुर्खियों में आया जब रिचार्ड रोड्रिगेज़ ने कहा था कि रोमन उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें ड्रग्स के सेवन की लत लग चुकी है, लेकिन तब इसपर रोमन ने कहा-मैंने कुछ साल पहले गलती की थी परन्तु मैंने उससे सीख भी ली है, उसके बाद मैं WWE में ग्यारह अलग-अलग ड्रग टेस्ट पास कर चुका हूं।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications