3 ऐसे Superstars जिन्हें WWE में Triple H कभी हरा नहीं पाए

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने कंपनी में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने कंपनी में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी

WWE दिग्गज ट्रिपल एच (Triple H) को कंपनी में 25 साल से ज्यादा हो गए है। साल 1995 में वो WWE में आए थे। WCW में कुछ दिन रहे थे। WWE के शुरूआती दिनों में ट्रिपल एच को किसी ने नोटिस नहीं किया था। रेसलमेनिया (WrestleMania) 12 में अल्टीमेट वॉरियर के हाथों बुरी तरह वो हारे थे। विंस मैकमैहन ने इसके बाद उनका पुश भी रोक दिया था।

Ad

ट्रिपल एच ने हार नहीं मानी और अपने आप को साबित किया। ट्रिपल एच ने बाद में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। हॉल ऑफ फेम की लिस्ट में भी वो आ गए है। ट्रिपल एच ने कंपनी में कई दिग्गजों के साथ मुकाबला किया है। बीते 25 सालों में कई सुपरस्टार्स आए और गए लेकिन ट्रिपल एच ने अपनी परफॉर्मेंस से नाम कमाया और सभी को मात दी। WWE का आज के टाइम पर बहुत बड़ा चेहरा ट्रिपल एच हैं। लेकिन तीन सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें ट्रिपल एच कभी हरा नहीं पाए।

WWE दिग्गज ट्रिपल एच कभी कर्टिस एक्सल को नहीं हरा पाए

कर्टिस एक्सल के खिलाफ ट्रिपल एच का रिकॉर्ड खराब रहा
कर्टिस एक्सल के खिलाफ ट्रिपल एच का रिकॉर्ड खराब रहा

साल 2013 के समय में कर्टिस एक्सल को मेन रोस्टर में काफी अच्छे से फीचर किया गया था। WWE हॉल ऑफ फेमर मिस्टर परफेक्ट के बेटे कर्टिस एक्सल हैं। शुरूआत में फैंस का समर्थन भी उन्हें मिला। साल 2013 के बीच में ट्रिपल एच ने हील टर्न लिया था। ट्रिपल एच ने रैंडी ऑर्टन की मदद की थी। रैंडी ऑर्टन ने WWE टाइटल के लिए डेनियल ब्रायन को हराया था।

Ad

ट्रिपल एच की काफी छोटी फ्यूड कर्टिस एक्सल के साथ रही। दोनों के बीच मुकाबला Raw में हुआ था। इस मैच का अंत नो कॉन्टेस्ट के तौर पर हुआ था। इसके बाद फिर से Raw में इन दोनों का मुकाबला हुआ था। DQ के जरिए कर्टिस एक्सल की यहां पर जीत हुई थी। इस तरह देखा जाए तो कर्टिस एक्सल को हराने में ट्रिपल एच नाकाम रहे हैं।

डेनियल ब्रायन को नहीं हरा पाए

ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन की राइवलरी शानदार रही
ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन की राइवलरी शानदार रही

ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन की स्टोरीलाइन WWE में शानदार रही है। SummerSlam 2013 में ट्रिपल एच ने डेनियल ब्रायन के ऊपर खतरनाक हमला किया था। रैंडी ऑर्टन इसके बाद नए चैंपियन बन गए थे। ट्रिपल एच ने हील टर्न लिया था। यहां से सभी फैंस डेनियल ब्रायन के साथ आ गए थे। और उनके येस मूवमेंट की शुरूआत हुई थी। WrestleMania 30 में ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन का मुकाबला हुआ था। इस मैच में जो जीतेगा वो मेन इवेंट उस रात को करेगा ये शर्त रखी गई थी।

Ad

डेनियल ब्रायन ने यहां पर ट्रिपल एच को हरा दिया था। इसके बाद मेन इवेंट में बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन को हराकर वो नए चैंपियन बन गए थे। इसके बाद हुई Raw में भी ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन का मुकाबला हुआ था। लेकिन ये नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ था। यहां शील्ड ने आकर डेनियल ब्रायन की मदद की थी। इसके बाद से लेकर अभी तक ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन का कभी मुकाबला नहीं हुआ है।

रोमन रेंस

रोमन रेंस का इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जबरदस्त चल रहा हैं
रोमन रेंस का इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जबरदस्त चल रहा हैं

साल 2016 रॉयल रंबल में फैंस सभी रोमन रेंस के खिलाफ हो गए थे। नंबर 30 पर एंट्री इस बार ट्रिपल एच ने की थी। ट्रिपल एच को फैंस ने बहुत चीयर किया था। ट्रिपल एच ने यहां रोमन रेंस को एलिमिनेट किया था और इस दौरान ट्रिपल एच के समर्थन में सभी फैंस आ गए थे। ट्रिपल एच ने अंत में डीन एंब्रोज को बाहर कर WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया था।

WrestleMania 32 के मेन इवेंट में ट्रिपल एच और रोमन रेंस के बीच मुकाबला हुआ था। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। साल 2017 में फिर एक WWE लाइव शो में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच के खिलाफ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद से आज तक इन दोनों का मुकाबला नहीं हुआ है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications